तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और हीरानंदानी
Mahua Moitra ED summons: तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और बिजनेसमैन हीरानंदानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. ED ने दोनों को नया समन जारी कर 28 मार्च को पेश होने के लिए कहा है.
जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हीरानंदानी को एजेंसी ने उनके मुंबई स्थित ‘रियल्टी समूह’ के खिलाफ एक अलग फेमा मामले में भी तलब किया था. इससे पहले उनके पिता निरंजन हीरानंदानी मुंबई में ईडी के सामने पेश हुए थे. वहीं, केंद्रीय एजेंसी ने तृणमूल नेता को भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था.
इन दिनों महुआ मोइत्रा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्थान लोकपाल को शिकायत दी थी, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए थे. निर्देश दिए जाने के कुछ दिन बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मोइत्रा के परिसर की तलाशी ली थी.
गौरतलब हो कि संसद सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा पर कुछ महीने पहले यह आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘नकदी और उपहार’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थे. मीडिया में यह मामला ‘कैश फोर क्वेरी’ के तौर पर जाना गया.
सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा और कुछ धनराशि हस्तांतरण के अलावा, ऐसे अप्रवासी भारतीयों के देश से बाहर खोले गए खातों से जुड़ा लेन-देन ईडी की जांच के दायरे में हैं. हालांकि, मोइत्रा ने उपरोक्त आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया था कि मुझे अकारण ही निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मैंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे.
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…