दुनिया

Titanic Film: समुद्र में हीरोइन की जान बचाने वाला लकड़ी का टुकड़ा नीलाम, जानिए कितने में बिका

आपने 1997 में रिलीज टाइटैनिक फिल्म जरूर देखी होगी और आपको वो सीन भी याद होगा, जब टाइटैनिक के बर्फ के पहाड़ से टकराकर पूरी तरह से डूब जाता है और तमाम सारे लोग मारे जाते हैं और कुछ लोग कई सारी वस्तुओं का सहारा लेकर खुद को बचाने का संघर्ष कर रहे होते हैं. फिल्म की मुख्य पात्र रोज (केट विंसलेट) जहाज के डूबने के बाद लकड़ी के एक टुकड़े का सहारा लेती हैं. वह इस टुकड़े के ऊपर होती हैं, जबकि उनके प्रेमी जैक (लियोनार्डो डिकैप्रियो) इस टुकड़े का एक सिरा पकड़े हुए होते हैं और उनका बाकी शरीर समुद्र के अंदर होता है. लकड़ी के टुकड़े के सहारे रोज तो बच जाती है, लेकिन समुद्र के ठंडे पानी के कारण जैक की जान चली जाती है.

इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 27 साल हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म के तमाम सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं. अब खबर आई है कि जिस लकड़ी के टुकड़े ने रोज को सहारा दिया था, उसकी नीलामी की गई है और इससे बहुत भारी भरकम राशि मिली है. इस तख्ते की नीलामी 7,18,750 डॉलर यानी लगभग 5.99 करोड़ रुपये में की गई है. इस नीलामी से पता चला है कि लकड़ी का यह टुकड़ा वास्तव में जहाज के फर्स्ट क्लास लाउंज के एंट्री गेट के ऊपर के दरवाजे के फ्रेम का हिस्सा था.

फिल्म में पहनी गई केट की ड्रेस भी नीलाम

हेरिटेज ऑक्शन की वेबसाइट के मुताबिक, नीलामी में ‘टाइटैनिक’ फिल्म में पहनी गई केट विंसलेट की शिफॉन ड्रेस भी शामिल थी, जो 1,25,000 डॉलर (लगभग 1.04 करोड़ रुपये) में बिकी. इसके अलावा 1984 में आई फिल्म ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम’ की Bullwhip 5,25,000 डॉलर (लगभग 4.37 करोड़ रुपये) और 1980 में आई ‘द शाइनिंग’ फिल्म से जैक निकलसन की कुल्हाड़ी 1,25,000 डॉलर (लगभग 1.04 करोड़ रुपये) में नीलाम की गई.

इस बीच 1996 में आई फिल्म ‘किंगपिन’ के बिल मरे की लाल गुलाबी बॉलिंग बॉल 3,50,000 डॉलर (लगभग 2.91 करोड़ रुपये) में बिकी और ‘स्पाइडर-मैन 3’ से Toby Maguire का काला सिंबियोट सूट 1,25,000 डॉलर (लगभग 1.04 करोड़ रुपये) में बिका. 1993 में आई ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म में डायनासोर के भ्रूणों की तस्करी के लिए वेन नाइट द्वारा इस्तेमाल की गई शेविंग क्रीम की कैन 2,50,000 डॉलर (लगभग 2.08 करोड़ रुपये) और 1983 में आई फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जेडी’ में कैरी फिशर द्वारा ले जाए गए ब्लास्टर की कीमत 1,50,000 डॉलर (लगभग 1.25 करोड़ रुपये) में बिके.

यह बिक्री रेस्तरां और रिज़ॉर्ट चेन चलाने वाली कंपनी ‘प्लैनेट हॉलीवुड’ के स्वामित्व वाले प्रॉप्स और परिधानों की नीलामी के दौरान की गई है. हेरिटेज ऑक्शन्स ने कहा कि रविवार (24 मार्च) शाम को समाप्त हुई नीलामी में 15.68 मिलियन डॉलर जुटाए गए, जिससे यह प्रोप और पोशाक संग्रह की सबसे सफल बिक्री में से एक बन गई.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago