मनोरंजन

पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या… इंटरनेशनल है, Pushpa 2 के ट्रेलर में हुई अल्लू अर्जुन की दमदार वापसी

Pushpa 2 Trailer: साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने देश भर के फिल्म दर्शकों के बीच भौकाल जमाया था. फिल्म के लीड रोल मेें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना थीं. हिंदी पट्टी के दर्शक फिल्म को लेकर दीवाने हो रहे थे. मेमे समाज (Memers) से लेकर रील सम्राज्य के प्रधानों पर फिल्म का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा था. अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म में अल्लू अर्जुन को हिंदी में डब किया था. तलपड़े की आवाज ने तो फिल्म को फायर बना दिया था.

हर तरफ दर्शकों के बीच बस न झुकने का वचन दोहराया जा रहा था, जो कि फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग था. पर कहानी अभी बाकि थी और उसी बाकी कहानी को लेकर 3 सालों वापस आ रहे हैं सुपरस्टार अल्लू अर्जुन.

बिहार में लॉन्च हुआ ट्रेलर

मेकर्स फिल्म प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए कुछ नया जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. किसी भी बड़ी फिल्म का ट्रेलर मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में लॉन्च किया जाता है. लेकिन पुष्पा 2 का ट्रेलर (Pushpa 2 Trailer Patna) बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च किया गया है.

ट्रेलर में क्या क्या है

ट्रेलर (Pushpa 2 Trailer) हाथियों के चिंघाड़ से शुरू होता है, लेकिन पुष्पा की गरज ज्यादा सुनाई देती है. ट्रेलर देख कर पुष्पा 2 के स्केल का अंदाजा मिलता है. इस बार चंदन की लकड़ियों की स्मगलिंग के लिए समुद्र के रास्तों का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे ऐसा लग रहा है फिल्म की कहानी विदेशों में भी घटेगी. अल्लू अर्जुन खुद भी एक डायलॉग बोलते दिख रहे हैं “पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या, इंटरनेशनल है.”

ट्रेलर में जंगलों के कमाल के वीएफएक्स दिख रहे हैं. फिल्म इस बार पहले से कई गुणा बड़ी लग रही है. फाइट सीक्वेंस पिछले पार्ट से ज्यादा और तगड़े लग रहे हैं. अल्लू अर्जुन कुल्हाड़ी के साथ बवाल काट रहे हैं.

ट्रेलर में कौन कौन है

ट्रेलर में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल ज्यादा दिखे हैं. लगभग सभी चेहरे पुराने हैं. एक नया चेहरा जगपति बाबू का है, जो राजनेता के लुक में नजर आ रहे हैं, पर उनका रोल क्या और कैसा है इसके बारे में ट्रेलर से ज्यादा कुछ साफ नहीं हैं.

5 दिसंबर को रिलीज होगी

पुष्पा-2 (Pushpa 2 : The Rule) 5 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म के पार्ट 1 का हिंदी कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा रहा था, जिसकी मेकर्स को उम्मीद नहीं थी. तब मेकर्स ने कहा था पार्ट 2 को और ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करेंगे. इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की रीलिज से पहले ही हिंदी पट्टी में माहौल तैयार हो जाए. शायद इन्हीं कारणों से पुष्पा-2 का ट्रेलर बिहार में लॉन्च किया गया हो.

देखें ट्रेलर:

 

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago