चुनाव

कोल्हापुर में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के लिए भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया

Maharashtra Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और शिवसेना (UBT) पर निशाना साधा. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन और पूरे देश में एनडीए कार्य कर रहा है. बिना भेदभाव के शासन की योजना हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर महिला को देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं. वह देश की सुरक्षा के लिए, देश की समृद्धि के लिए और शासन सत्ता उसके लिए सुशासन का एक मंत्र बनकर आता है.

सीएम योगी ने कहा कि महाराष्ट्र में एक तरफ महायुति गठबंधन है और दूसरी तरफ ना नीति है, ना नैतिक बल है, ना निर्णय लेना का सामर्थ्य है. महा अघाड़ी गठबंधन देश के साथ धोखा कर रहा है. महा अघाड़ी गठबंधन पहले एक दूसरे को धोखा दे रहा है. कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और पवार में आपस में ही नूरा कुश्ती चल रही है.

ये लोग देश को धोखा देंगे

सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले ये आपस में धोखा देंगे, फिर हिंदू समाज को धोखा देंगे और फिर ये लोग देश को धोखा देंगे. कांग्रेस का तो इतिहास ही भारत के साथ धोखा देने का रहा है. अगर कांग्रेस का नेतृत्व 1947 में चाहता तो देश कभी विभाजित नहीं होता.

भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया

भारत का विभाजन नहीं होता तो पाकिस्तान नहीं बनता. जिनको ये भय था कि मुसलमान दंगे करेंगे, उनसे तो हम ऐसे निपट लेते जैसे आज निपटते हैं. लेकिन कांग्रेस की बुजदिली थी, उनकी कायरता की सत्ता लोलुपता थी, उन्होंने देश के विभाजन को स्वीकार करके हजारों वर्षों से जो भारत एक भारत था, उस भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया.

…बदले में क्या मिला?

उन्होंने सवाल किया बदले में क्या मिला? लाखों हिंदुओं को काटा गया. अब तो कांग्रेस के लोग उस सच्चाई को भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago