खेल

Virat Kohli के समर्थन में आए जॉनसन ने कहा, ‘मैं उन्हें Australia में एक और टेस्ट शतक बनाते देखना चाहूंगा’

टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने का बहुत अधिक दबाव है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने किंग कोहली का समर्थन किया है. मिचेल जॉनसन ने कहा कि वह सोच में है कि क्या मौजूदा स्थिति विराट कोहली को 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए शीर्ष स्कोरर बनने के लिए जरूरी दृढ़ संकल्प देगी.

कोहली ने इस साल छह टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनका औसत 22.72 का रहा है. यह उनके ओवरऑल टेस्ट औसत और ऑस्ट्रेलिया में उनके टेस्ट औसत से काफी कम है. दिग्गज बल्लेबाज का टेस्ट मैचों में करियर औसत 47.83 है. ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले चार दौरों में उन्होंने 54.08 की औसत से रन बनाए. लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन कहीं न कहीं उनके दिमाग में रहेगा. कीवी टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत 3-0 से हार गया था जिसमें विराट का कुल योगदान महज 91 रन का रहा.

यह स्थिति उन्हें वह दृढ़ संकल्प देगी

जॉनसन ने ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ में अपने कॉलम में रविवार को लिखा, “उनका फॉर्म हाल के दिनों में बहुत अच्छा नहीं रहा है. मुझे आश्चर्य है कि क्या यह स्थिति उन्हें वह दृढ़ संकल्प देगी जिसकी उन्हें आवश्यकता है या इससे वह और दबाव में आ जाएंगे. एक प्रशंसक के रूप में, शायद मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एक और टेस्ट शतक बनाते देखना चाहूंगा.”

मैं वास्तव में ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित हूं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए है. उन्होंने रविवार को हेराल्ड सन में अपने कॉलम में लिखा कि भारत के लिए इस महत्वपूर्ण सीरीज में आगे बढ़ने का दबाव कोहली को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित कर सकता है. वॉर्नर ने कहा, “इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 3-0 की टेस्ट सीरीज की करारी हार के बाद लोग विराट को खत्म मान रहे हैं, लेकिन मैं वास्तव में ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago