मनोरंजन

कान्स में दिखा देसी स्वैग: बनारसी साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने लूटी महफिल; सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Cannes Film Festival से आए दिन बॉलीवुड हसीनाओं के बोल्ड और ग्लैमरस वेस्टर्न लुक्स सामने आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम Huma Qureshi ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर भारतीय का दिल जीत लिया. जहां हर कोई गाउन और ट्रेंडी ड्रेसेस में नजर आ रहा था, वहीं हुमा ने विदेशी सरजमीं पर पूरी तरह से देसी रंग बिखेर दिया. शनिवार को हुमा ने इंस्टाग्राम पर अपने कान्स लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. गोल्डन ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ हुमा का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया.

बनारस के घाट से फ्रेंच रिवेरा तक का सफर

अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हुमा ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, “बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक… एक ऐसा आउटफिट पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जिसे देखकर लगता है कि इसने सदियों का सफर तय किया हो.” हुमा ने फ्रांस के अपने अनुभव को शेयर करते हुए आगे लिखा कि जहां हर तरफ सिनेमा और कहानियों का माहौल हो, वहां खुद एक ऐसी पोशाक पहनना जो अपने आप में एक कहानी बयां करती हो, वाकई कमाल का अहसास है. उन्होंने इस साड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें बनारस की पुरानी बुनाई की सादगी भी है और आज के दौर का मॉडर्न टच भी.

इंटरनेट पर सेलेब्स ने की जमकर तारीफ

हुमा के इस अंदाज ने न सिर्फ फैंस का, बल्कि फिल्मी सितारों का भी ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. ताहिरा कश्यप, सिंगर अकाशा और एक्ट्रेस तिलोतमा शोम जैसी कई हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में हुमा के इस रॉयल लुक की जमकर तारीफ की है.

जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द ही केजीएफ स्टार यश की मच-अवेटेड पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक बेहद दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वे ‘एलिजाबेथ’ नाम की महिला का रोल प्ले कर रही हैं.

खबरों की मानें तो फिल्म में उनका लुक काफी सस्पेंस से भरा, रॉयल और एक ‘खामोश खतरे’ जैसा होगा. गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 1940 से 1970 के दशक के गोवा के बैकड्रॉप पर आधारित है. फिल्म में ड्रग्स तस्करी, क्राइम और सत्ता की गंदी लड़ाई को दिखाया जाएगा. इस मल्टीस्टारर फिल्म में यश और हुमा के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसे बड़े नाम भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक की खबरों के बीच पिसीं दिशा पाटनी; बिना किसी सबूत के ट्रोलर्स ने कहा ‘होमब्रेकर’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago