Mouni Roy Disha Patani Wedding Post: बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के टाइमलाइन तक, इन दिनों टीवी और फिल्म स्टार मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभी लोग मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की दुखद खबर पर चर्चा कर ही रहे थे कि इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसी सनसनीखेज तस्वीर और पोस्ट वायरल हो गई, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए.
सोशल मीडिया पर ये दावा किया जाने लगा कि सूरज नांबियार से रिश्ता टूटने के बाद मौनी रॉय ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी से शादी कर ली है! आइए जानते है इस हैरान कर देने वाले दावे और वायरल तस्वीर के पीछे की असली कहानी क्या है.
दरअसल, जो पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, उसमें मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों के गले में गेंदे के फूलों की बड़ी-बड़ी मालाएं हैं. बात सिर्फ तस्वीर तक रहती तो शायद लोग इसे दोस्ती का नाम दे देते, लेकिन इसके साथ जो कैप्शन वायरल हो रहा है, उसने सारा रायता फैलाया.
कथित तौर पर मौनी रॉय के हवाले से लिखा गया, ‘जिंदगी का एक चैप्टर बंद करने के बाद, मुझे उसमें अपना हमेशा के लिए रहने वाला हमसफर मिल गया है. हां… दिशा और मैं इस खूबसूरत लव स्टोरी को शादी के रिश्ते में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’ इस पोस्ट को देखते ही इंटरनेट यूजर्स ने बिना सोचे-समझे इसे सच मान लिया और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई.
ये पूरी खबर 100% फर्जी, मनगढ़ंत और एडिटेड है. जब इस तस्वीर की गहराई से पड़ताल की गई, तो पता चला कि ये फोटो असल में पिछले साल जून 2025 की है.
उस समय दिशा पाटनी के जन्मदिन के मौके पर मौनी रॉय उनके साथ मुंबई के इस्कॉन (ISKCON) मंदिर में दर्शन करने गई थीं. मंदिर में दर्शन के बाद जो मालाएं उन्हें पहनाई गई थीं, उसी फोटो को कुछ शरारती तत्वों ने क्रॉप किया और उसके साथ एक झूठा, भावुक कैप्शन जोड़कर सोशल मीडिया पर ‘शादी’ की अफवाह उड़ा दी. मौनी रॉय ने अपने किसी भी ऑफिशियल अकाउंट से ऐसा कोई पोस्ट कभी शेयर नहीं किया है.
हां, ये बात बिल्कुल सच है कि मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार अब साथ नहीं हैं. दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की आधिकारिक घोषणा की थी. उन्होंने बहुत ही मैच्योरिटी के साथ फैंस को बताया कि वे आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस मुश्किल वक्त में मीडिया और फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश भी की थी.
इसलिए सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी वायरल खबर पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. मौनी और दिशा की दोस्ती बॉलीवुड में जगजाहिर है, दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और तस्वीरें पोस्ट करते दिखते हैं, लेकिन इस खूबसूरत दोस्ती को ‘शादी’ का नाम देना सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट की दुनिया का एक भद्दा मजाक है.
ये भी पढ़ें: वाराणसी प्रवचन में अचानक हमला… वायरल तस्वीर ने बढ़ाया रहस्य, क्या है असली सच?
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…