अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. अमिताभ ने अपने करियर में एक से बढ़ कर एक फिल्मों में काम किया है. उनके फैंस उनकी फिल्मों की काफी तारीफ भी करते हैं. इन दिनों बिग बी कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर काफी सुर्खियों में है. इस शो में अमिताभ बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कर ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं. वे शो में मस्ती-मजाक और हल्की-फुल्की बातें भी करते हैं. हाल ही में, उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताईं हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ से पूछा गया कि, “सर, आपका घर इतना बड़ा है. अगर रिमोट खो जाए तो आप कैसे ढूंढते हैं?”अमिताभ ने हंसते हुए जवाब दिया, “हम सीधे सेट-टॉप बॉक्स के पास जाकर उसे कंट्रोल कर लेते हैं.”इसके बाद उनसे पूछा गया कि, “सर, मिडिल क्लास फैमिली में जब रिमोट खो जाता है तो घर में लड़ाई हो जाती है. क्या आपके घर में भी ऐसा होता है?”अमिताभ ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, हमारे घर में ऐसा नहीं होता. हमारे सोफे पर दो तकिए रखे होते हैं, रिमोट उन्हीं में छिपा रहता है. बस वहीं देखना पड़ता है.”
यह भी पढ़ें: Allu Arjun पर पुलिस की कड़ी नजर: क्या थी Theatre भगदड़ के पीछे की सच्चाई?
बिग बी से आगे पूछा गया कि, “जब मैं ऑफिस से घर जाती हूं, तो मम्मी कहती हैं कि धनिया या कुछ और लेकर आना। क्या जया मैम भी आपको कुछ लाने को कहती हैं?”इस पर अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हां, बिल्कुल कहती हैं. कहती हैं, अपने आप को घर ले आना.”
अमिताभ ने आगे कहा कि न तो हम अपने पास कैश रखते हैं, न कभी ATM गए हैं क्योंकि हमें समझ नहीं आता कि इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं. लेकिन जया जी के पास होता है, मैं उनसे पैसे मांगता हूं. जया जी को गजरा बहुत पसंद है तो रास्ते में जब छोटे बच्चे हार बेचने आते हैं तो मैं उनसे खरीदता हूं और वो हार कभी जया जी को देता हूं या कभी गाड़ी में रख लेता हूं क्योंकि उनकी महक अच्छी लगती है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…