सर्दियों में रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान
Room Heater Effect on Health: पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. ऐसे में लोग अपने-अपने तरीके से ठंड से बचने के उपाय खोजते है. ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल भी धड़ल्ले से होता है लेकिन इसके इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरती जानी जरूरी है, क्योंकि ठंड से बचाने वाला यह हीटर नुकसान साबित हो सकता है. यह हमें सर्दी से तो राहत देता है मगर इसका उपयोग करते समय सावधानी न बरती जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं बंद कमरे में हीटर से होने वाले नुकसान के बारे में.
अगर बंद कमरे में हीटर चलाया जाता है, इससे हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है. ऐसे में व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इसके साथ ही आग लगने का खतरा भी हो सकता है. इससे खासतौर पर अस्थमा या सांस के मरीजों को बचने की जरूरत है. रुम हीटर के लगातार संपर्क में रहने से त्वचा और आंखों संबंधित परेशानी आ सकती है.
न्यूरोलॉजिस्ट्स के मुताबिक ब्लोअर और हीटर दोनों ही दिमाग के लिए भी सुरक्षित नहीं है. एक्सपर्ट इसका कारण बताते हैं. कहते हैं, ये कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ाता है. इसके कारण दिमाग में खून की कमी हो जाती है. नतीजतन इंटरनल ब्लीडिंग या ब्रेन हैमरेज के चांस बढ़ जाते हैं इसीलिए सोच समझकर ही सर्दियों में इनका इस्तेमाल करना ठीक होता है. वहीं, त्वचा पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है.
एक्सपर्ट ने बताया, ” ब्लोअर और रूम हीटर की गर्म और शुष्क हवा त्वचा को नुकसान पहुंचाती है. इसकी गर्मी आपके स्किन को जला सकती है. खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, हीटर और ब्लोअर त्वचा की नमी को छीनते हैं. इससे आपकी स्किन रूखी और बेजान हो सकती है. बालों के लिए भी सेफ नहीं है. अगर आप ज्यादा देर तक इसके सामने बैठते हैं तो सिर की त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है. इससे आपके बाल भी झड़ सकते हैं.”
अगर आप इसका इस्तेमाल भी करते है तो इसके लिए आपको कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है. इसके लिए कोशिश करें कि पूरी रात हीटर को चालू करके न रखे. अगर ऐसा करना भी पड़े तो ध्यान रखे कि कमरा बंद न रखे. इसके साथ ही कोशिश करें कि रूम हीटर को एक सुरक्षित ओर सही तापमान सेट करें.
इसके साथ ही इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि हीटर की सर्विसिंग समय समय पर कराते रहे. फैन हीटर से आग लगने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में इस चीज का ध्यान रखें कि घर में हीटर को ऐसी जगह पर रखें कि जिससे आग लगने का खतरा न हो. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों को हीटर की पहुंच से दूर रखे.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…