मनोरंजन

Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, खास होगा किरदार

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. इब्राहिम अक्सर अपनी बहन सारा अली खान के साथ या पार्टी करते हुए स्पॉट किए जाते हैं.

इन दिनों इब्राहिम कैमरे के पीछे काफी एक्टिव हैं और अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इब्राहिम को करण जौहर इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से ये जानकारी सामने आयी है कि इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 2023 में आ सकती है, जिसका डायरेक्शन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी और इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे.

हालांकि अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म बड़े बजट की होगी और इब्राहिम का किरदार भी खास होगा.

भले ही इब्राहिम अली खान अभी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे वह काफी समय से काम कर रहे हैं. दरअसल, इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उन्हें असिस्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के 2 बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं. दोनों काफी वर्षों पहले तलाक लेकर अलग हो चुके हैं. सारा और इब्राहिम को पिता सैफ के साथ कई बार देखा जाता है और वह अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. सारा ने 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और वह अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

इंडस्ट्री में सेलेब्स के किड्स को करण जौहर बड़े स्तर पर लॉन्च करते हैं. ऐसे में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना स्टार किड्स के लिए आसान हो जाता है. सैफ और करण के बीच अच्छे रिलेशंस हैं और करण ने बहुत पहले ही इब्राहिम को लॉन्च करने का मन बना लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago