नवीनतम

Aadhaar Card: आसानी से बनवा सकते हैं नवजात बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है प्रोसेस

Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के दौर में हमारे लिए काफी अहम हो चुका है. हर एक इंडियन के लिए सबसे अहम और जरूरी डॉक्यूमेंटस में से एक है. जिस वजह से बड़ों के साथ साथ बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी बेहद जरूरी हो गया है. आधार कार्ड को मैनेज करने वाली कंपनी UIDAI नवजात बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा दे रही है. बता दें कि आज के समय में लगभग हर एक सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार उपलब्ध कराना जरूरू बन गया है.

कैसे बनवाए नवजात का आधार कार्ड

UIDAI यानी कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार नवजात बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है. इसके लिए केवल पैदा हुए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए. लेकिन अगर आपके पास बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आप अस्पताल से मिलने वाले डिस्चार्ज पेपर से भी बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं. इसके साथ ही बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड होना अनिवार्य है. नवजात बच्चे के आधार कार्ड बनाने के लिए माता या पिता में से किसी एक के आधार नंबर और बायोमैट्रिक्स की जरूरत  होगी.

5 साल बाद अपडेट कराना होगा आधार

आपको बता दें कि नवजात बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के पांच साल बाद आपको उसे अपडेट भी करवाना होगा. वहीं 5 साल के बच्चों के लिए नीले रंग का आधार कार्ड जारी किया जाता है. बच्चों के आधार कार्ड का बायो मैट्रिक्स 5 साल का होने के बाद और 15 साल का होने के बाद इसे अपडेट करवाना अनिवार्य होता है. 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर किए जाने वाले बायोमैट्रिक्स अपडेशन के लिए कोई भी फीस नहीं देनी पड़ेगी. समय समय पर बच्चों के आधार कार्ड में होने वाला बायोमैट्रिक्स पूरी तरह से फ्री होगा.

 

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago