मनोरंजन

अगर 8 घंटे में…अब कपिल शर्मा, राजपाल यादव समेत इन स्टार्स को मिली जान से मारने की धमकी, Pakistan से भेजे गए मेल

Kapil Sharma Death Threats: हाल ही में बॉलीवुड और टीवी सितारों के लिए बड़ा खतरा सामने आया है. पहले सैफ अली खान पर हमला हुआ और अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता राजपाल यादव को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. इसके अलावा, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है. पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है. डांसर और कॉमेडियन को निशाना बनाए जाने से मुंबई में एक बार फिर हड़कंप मच गया है. इस तरह की धमकी मिलने पर पुलिस ने राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत FIR दर्ज की है. सैफ अली खान पर हमले के सिर्फ एक हफ्ते बाद ही इन सितारों को जान से मारने की धमकी मिली है और यह धमकी पाकिस्तान से जुड़ी बताई जा रही है.

पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

मशहूर हस्तियों को धमकी देने वाले ईमेल पाकिस्तान से भेजे गए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि धमकी भरे ईमेल पाकिस्तान से आए थे. इन मेल्स को भेजने के लिए ईमेल एड्रेस don99284@gmail.com का इस्तेमाल किया गया थाऔर मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान “विष्णु” बताई. ईमेल में यह दावा किया गया कि वह इन हस्तियों की हालिया गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.

जानें मेल में क्या भेजा गया है

खुलासा हुआ है कि विष्णु नाम के व्यक्ति ने ये ईमेल भेजे हैं. ईमेल में लिखा गया है, “हम यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के तहत नहीं कर रहे हैं. हमारे पास आपकी हर गतिविधि की पूरी जानकारी है. हम आपसे अगले 8 घंटे के भीतर प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं. यदि हमें कोई जवाब नहीं मिला, तो हम समझ लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं – विष्णु.” फिलहाल, पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियों का सहारा ले रही है.

पहले भी सलमान समेत इन एक्टर्स को मिली चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड सितारों को इंडस्ट्री में धमकियों का सामना करना पड़ा हो. पिछला साल भी ऐसी घटनाओं से भरा रहा, जहां सलमान खान, एपी ढिल्लन और शाहरुख खान जैसी मशहूर हस्तियों को जान से मारने की धमकियां दी गईं. सलमान खान और शाहरुख खान के मामलों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने इन धमकियों की जिम्मेदारी ली थी. सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना भी हुई थी.

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले फैजान नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड एक नंबर से मिली थी. इस मामले में शाहरुख की टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. यह धमकी भरा कॉल 5 नवंबर को एक लैंडलाइन नंबर पर किया गया था, जिसे मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रिसीव किया. कॉल करने वाले ने खुद को “हिंदुस्तानी” बताया और 50 लाख रुपये की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: फिल्म डायरेक्टर Ram Gopal Verma को तीन महीने की जेल, पौने चार लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

33 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago