दुनिया

America: नहीं थम रही तबाही की आग! जलने लगा Los Angeles का एक और जंगल, घर छोड़कर जाने लगे लोग

Los Angeles Fire: अमेरिका के लॉस एजिल्स के जंगलों में तांडव मचा रही आग कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब एक और जंगल में आग लग गई है. ये आग कास्टेइक झील के पास स्थित जंगल में लगी है. धीरे-धीरे आग विकराल होती जा रही है, जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. करीब 3,200 हेक्टेयर में ये आग फैल चुकी है.

घरों को खाली कर रहे लोग

जानकारी के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में तेज और शुष्क सांता एना हवाएं चल रही हैं, इसी वजह से आग भड़क उठी है, आसपास के इलाको में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. एहतियात के तौर पर सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं. वहीं लोग अब घरों को खाली करने में जुटे हुए हैं.

जंगल में आग लगने की वजह से घर खाली कर रहे एक व्यक्ति ने अमेरिका मीडिया से कहा कि “मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि हमारा घर न जले.” लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट जेन्सन ने इलाके के लोगों से तुरंत घर खाली करने की अपील की है.

आग से हजारों घर जलकर खाक

बता दें कि इससे पहले लॉस एंजिल्स में लगी आग ने भीषण तबाही मचाई थी, जिसमें हजारों घर जलकर खाक हो गए हैं. करीब 2 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है. इस आग में 27 लोगों की मौत भी हुई है.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के आते ही America में बांग्लादेशियों के बुरे दिन शुरू, लिया गया ये बड़ा एक्शन, वजह भी आई सामने

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

12 minutes ago

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…

20 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

22 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

24 minutes ago

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

39 minutes ago

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

47 minutes ago