IIFA Digital Awards 2025: आईफा अवॉर्ड्स 2025 (IIFA Awards 2025) का 25वां एडिशन 8 और 9 मार्च को राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में आयोजित किया जा रहा है. इस सिल्वर जुबली समारोह की शुरुआत शनिवार को आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स (IIFA Digital Awards 2025) के साथ हुई, जिसे पहली बार आयोजित किया गया. भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 2024 में रिलीज हुई बेहतरीन फ़िल्मों और सीरीज़ को सम्मानित किया गया. इस बार अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और नेटफ्लिक्स (Netflix) बड़े विजेता बनकर उभरे, क्योंकि ‘पंचायत’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए.
इस अवॉर्ड शो की होस्टिंग अपारशक्ति खुराना, (Aparshakti Khurana) विजय वर्मा (Vijay Varma) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने की. वहीं, नोरा फतेही (Nora Fatehi), संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin–Jigar), मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया.
आईफा अवॉर्ड्स की भव्य रात 9 मार्च को आयोजित होगी, जहां शोले के 50 साल पूरे होने पर एक खास जश्न मनाया जाएगा. इस मौके पर जयपुर के फेमस राज मंदिर सिनेमा में फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई है. इसके अलावा, दिग्गज MMA फाइटर और कॉम्बैट स्पोर्ट्स आइकन एंथनी पेटिस भी इस खास आयोजन में शामिल होंगे. इस साल, कार्तिक आर्यन आईफा अवॉर्ड्स के होस्ट होंगे, जबकि करीना कपूर खान अपने दादा, महान फिल्मकार राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस देंगी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…