खेल

ICC Champions Trophy: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्राफी का खिताब

IND Vs NZ Champions Trophy Final: भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं मिला.

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती है. पहली बार 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी. फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना. अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक और इतिहास रच दिया.

भारत की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की. रोहित आक्रामक मूड में दिखे और 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे. शुभमन गिल 50 गेंदों पर 31 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर LBW आउट हो गए.

रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रचिन रवींद्र की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. उनके आउट होते ही भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

श्रेयस अय्यर 62 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. अक्षर पटेल ने भी 29 रन का योगदान दिया, लेकिन माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर कैच आउट हो गए. उस समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था. इसके बाद केएल राहुल ने शानदार 34 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया. हार्दिक पंड्या (18) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने भी अहम योगदान दिया.

न्यूजीलैंड की पारी

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट पर 251 रन बनाए. उनकी शुरुआत अच्छी रही. रचिन रवींद्र और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. इस दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और फिर श्रेयस अय्यर ने छोड़ा.

भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई. उन्होंने विल यंग (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र (37) को बोल्ड कर दिया. कुलदीप ने फिर कीवी कप्तान केन विलियमसन (11) को भी पवेलियन भेज दिया.

न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन था. डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने पारी संभालने की कोशिश की और 33 रन जोड़े. लेकिन रवींद्र जडेजा ने लैथम (14) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की. फिलिप्स (34) वरुण चक्रवर्ती की गुगली पर बोल्ड हो गए. कुछ देर बाद मिचेल ने फिफ्टी पूरी की और 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया.

इसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने तेज बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े. सेंटनर 8 रन बनाकर रनआउट हुए.

भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली. अब भारत को खिताब जीतने के लिए 252 रन बनाने होंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए भारत एक्सप्रेस के साथ…

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

3 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

7 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

31 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

60 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

2 hours ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

2 hours ago