samay raina show
Samay Raina Show update: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ साल 2025 का हिट शो रहा था, टीआरपी हाई और युवाओं का फेवरेट शो बन गया था. लेकिन उसी यह साल यह शो हिट शो से विवादित शो भी बना. जिसकी वजह से समय रैना को कोर्ट कचहरी के खूब चक्कर लगाने पड़े और ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. नतीजा यह रहा कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो बंद हो गया और पुराने सारे एपिसोड भी हटाने पड़े. फिलहाल समय रैना के फैंस के लिए खुशखबरी है,इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 आने वाला है. पहले सबको लगा सीजन 2, 9 मई को आ रहा है. लेकिन अब समय रैना के दोस्त बलराज ने क्लीयर किया है.
बलराज का एक वीडियो वायरल हो रहा था कि जिसमें वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर हिंट दे रहे हैं. उनके हिंट के मुताबिक दूसरा सीजन 9 मई को आएगा. बलराज कहते हैं सच बताऊं तो मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. काफी खुश हूं कि अब सब सही जा रहा है फाइनली. अब बस मैं 9 मई के लिए रुक रहा हूं, दूसरा सीजन ड्रॉप होगा और फिर उसके बाद दुनिया भाई जो. लेकिन अब कन्फर्म हो गया कि 9 मई को शो नहीं आ रहा है. बलराज ने कहा कि उन्होंने जो 9 मई की डेट बताई थी वो एक ब्रांड को लेकर थी. समय के शो को लेकर नहीं. फिलहाल फैंस इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पहले ही रैना के शो को खूब टीआरपी मिली थी.
द लेटेंट शो के एक एपिसोड से पूरा बवाल खड़ा हुआ था. दरअसल एक एपिसोड में समय रैना के साथ रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिजा सभी थे. इस एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा जिसको लेकर काफी विवाद हुआ. जिसके बाद रैना को अपना शो तक बंद करना पड़ा. वहीं तीनों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुईं थीं. रणवीर ने इसके बाद सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी. तीनो को ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया .
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…