Bharat Express DD Free Dish

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद बोले विवेक अग्निहोत्री- “अब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स'”, सोशल मीडिया पर बताई रिलीज डेट

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ की बंगाल रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. फिल्म अब 8 मई के बजाय 15 मई को बंगाल के थिएटरों में दस्तक देगी. अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च रोकने से लेकर FIR तक, इस फिल्म के लिए उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा है.

Vivek Agnihotri, The Bengal Files, West Bengal Election 2026

फिल्ममेकर Vivek Agnihotri एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन ये कोई नई फिल्म नहीं बल्कि साल 2025 में रिलीज हुई ‘The Bengal Files’ (The Bengal Files) हैं. जी हां, विवादों में घिरी इस फिल्म की चर्चा बंगाल चुनावों का रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है. दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

पहले ऐसी चर्चा थी कि फिल्म आज, शुक्रवार यानी 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अग्निहोत्री ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्ट किया कि फिल्म इस हफ्ते नहीं बल्कि अगले शुक्रवार यानी 15 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

5 सितंबर को देशभर में हुई थी रिलीज

आपको याद दिला दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ पिछले साल 5 सितंबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज हो चुकी है. हालांकि उस वक्त पश्चिम बंगाल में इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली थी. विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार और प्रशासन ने जानबूझकर फिल्म को सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचने दिया. लेकिन अब चुनाव नतीजों के बाद, विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि बंगाल की जनता आखिरकार इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देख सकेगी.

“हम पर हमले हुए, FIR हुईं”

विवेक अग्निहोत्री ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन मुश्किलों का जिक्र किया, जो उन्होंने इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने के दौरान झेलीं. उन्होंने दावा किया कि फिल्म को रोकने के लिए उन पर चौतरफा दबाव बनाया गया. अग्निहोत्री ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन मुश्किलों के बारे में बताया जो उन्हें इस फिल्म को बनाते हुए और रिलीज करने के वक्त पर झेलनी पड़ी थी. साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म को रोकने के लिए उन पर हर तरफ से

दबाव बनाया जा रहा था.

अग्निहोत्री ने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, हम पर हमले किए गए. मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज कराई गईं और यहां तक कि बंगाल में मेरी एंट्री तक बैन कर दी गई थी. स्थिति ऐसी थी कि मैं राज्यपाल से अपना अवॉर्ड लेने तक नहीं जा सका.” उन्होंने आगे कहा कि इन तमाम संघर्षों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चुनावी शोर के बीच फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी रखी.

ये भी पढ़ें- “धुरंधर अभी पूरी नहीं हुई है…” क्या आने वाला है तीसरा पार्ट? सरप्राइज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें; जानें क्या है आगे का अपडेट

क्या है फिल्म की कहानी?

‘द बंगाल फाइल्स’ अपनी घोषणा के वक्त से ही विवादों के घेरे में रही है. फिल्म का विषय पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां होने वाली कथित हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है. जहां एक तरफ फिल्म के समर्थकों का कहना है कि यह फिल्म उन कड़वे सच को सामने लाती है जिन्हें दबा दिया गया था, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे एक राजनीतिक एजेंडा करार दे रहे हैं.

पोस्ट के आखिर में विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए लिखा, “अब बंगाल के लोग बिना किसी डर के अपना सिर उठाकर चल सकते हैं.” अब देखना यह होगा कि 15 मई को जब फिल्म बंगाल के सिनेमाघरों में लगेगी तो वहां के दर्शक इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read