Ghaziabad Nursery Matter
Ghaziabad Nursery Matter: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित यूपी गेट के पास “शिवा नर्सरी” नाम से संचालित एक नर्सरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि नर्सरी का संचालन अख्तर नाम का एक मुस्लिम युवक कर रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया. मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को थाना कौशांबी लेकर पहुंची. पुलिस ने युवक को चेतावनी देते हुए दो दिन का समय दिया, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने फिलहाल मामला शांत कर दिया.
जानकारी के अनुसार यूपी गेट स्थित “शिवा नर्सरी” नाम से संचालित की जा रही थी. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नर्सरी संचालक ने अपनी वास्तविक पहचान सार्वजनिक नहीं की थी. इसी को लेकर संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए युवक को थाना कौशांबी ले गई. पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को चेतावनी दी और दो दिन का समय देते हुए मामले को शांत कराया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर संचालकों का वास्तविक नाम लिखना अनिवार्य करने के निर्देश दे चुके हैं. इसके बावजूद कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद माहौल शांत है, लेकिन यह मामला अब दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस के आश्वासन और कार्रवाई के बाद फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है. हालांकि, पहचान छिपाकर व्यवसाय करने का यह पूरा वाकया अब केवल गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है. पुलिस अलग- अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…