Bharat Express DD Free Dish

फिर से स्क्रीन पर दिखेगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’, समय रैना के दोस्त ने दिया बड़ा हिंट

Samay Raina Show update: फिलहाल समय रैना के फैंस के लिए खुशखबरी है,इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 आने वाला है. पहले सबको लगा सीजन 2, 9 मई को आ रहा है। लेकिन अब समय रैना के दोस्त बलराज ने क्लीयर किया है.

samay raina show

samay raina show

Samay Raina Show update:  समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ साल 2025 का हिट शो रहा था, टीआरपी हाई और युवाओं का फेवरेट शो बन गया था. लेकिन उसी यह साल यह शो हिट शो से विवादित शो भी बना. जिसकी वजह से समय रैना को कोर्ट कचहरी के खूब चक्कर लगाने पड़े और ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. नतीजा यह रहा कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो बंद हो गया और पुराने सारे एपिसोड भी हटाने पड़े. फिलहाल समय रैना के फैंस के लिए खुशखबरी है,इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 आने वाला है. पहले सबको लगा सीजन 2, 9 मई को आ रहा है. लेकिन अब समय रैना के दोस्त बलराज ने क्लीयर किया है.

दोस्त बलराज ने शो के बारे में दिया अपडेट

बलराज का एक वीडियो वायरल हो रहा था कि जिसमें वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर हिंट दे रहे हैं. उनके हिंट के मुताबिक दूसरा सीजन 9 मई को आएगा. बलराज कहते हैं सच बताऊं तो मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. काफी खुश हूं कि अब सब सही जा रहा है फाइनली. अब बस मैं 9 मई के लिए रुक रहा हूं, दूसरा सीजन ड्रॉप होगा और फिर उसके बाद दुनिया भाई जो. लेकिन अब कन्फर्म हो गया कि 9 मई को शो नहीं आ रहा है. बलराज ने कहा कि उन्होंने जो 9 मई की डेट बताई थी वो एक ब्रांड को लेकर थी. समय के शो को लेकर नहीं. फिलहाल फैंस इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पहले ही रैना के शो को खूब टीआरपी मिली थी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद बोले विवेक अग्निहोत्री- “अब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’”, सोशल मीडिया पर बताई रिलीज डेट

ऐसे विवादों में फंसा था समय रैना का शो

द लेटेंट शो के एक एपिसोड से पूरा बवाल खड़ा हुआ था. दरअसल एक एपिसोड में समय रैना के साथ रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिजा सभी थे. इस एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा जिसको लेकर काफी विवाद हुआ. जिसके बाद रैना को अपना शो तक बंद करना पड़ा. वहीं तीनों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुईं थीं. रणवीर ने इसके बाद सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी. तीनो को ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया .

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read