मनोरंजन

‘चामुंडा’ में होंगी आलिया भट्ट? MHCU लगा रहा हॉरर का तड़का, जानें क्‍या बोले फिल्‍म डायरेक्टर

 Chamunda Movie: मडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की आगामी फिल्म ‘चामुंडा’ को लेकर बॉलीवुड में सनसनी मची हुई है. आलिया भट्ट को इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस बताया जा रहा था, लेकिन क्या यह सच्चाई है? डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में इन अटकलों पर खुलकर बात की है. MHCU की सफल फिल्मों जैसे ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ के बाद ‘चामुंडा’ को लेकर उत्साह चरम पर है, जो अनीता पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ के रिलीज वर्ष में ही रिलीज होगी.

फिल्‍म डायरेक्टर अमर कौशिक का जवाब

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अमर कौशिक से जब आलिया भट्ट के कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “जब कास्टिंग फाइनल होगी, तो सबको पता चल जाएगा. अभी मैं नकार या स्वीकार नहीं कर रहा. सब कुछ टाइमलाइन पर निर्भर है. हम पहले स्टोरी पर फोकस करते हैं, कास्टिंग बाद में. हमारे यहां स्क्रिप्ट एक्टर्स के हिसाब से नहीं लिखी जाती.” कौशिक वर्तमान में ‘थम्मा’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना ‘सर्वसृष्टि बेताल’ की भूमिका में हैं, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ. ‘थम्मा’ को MHCU का ‘जेनिसिस फिल्म’ बताया जा रहा है.

आलिया का बिजी शेड्यूल और संभावनाएं

आलिया भट्ट फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में बिजी हैं और वाई आर एफ के स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ उनकी अगली प्रोजेक्ट हो सकती है. इन कमिटमेंट्स के चलते ‘चामुंडा’ के 2026 रिलीज टाइमलाइन से मेल न खाने की आशंका है, जिससे उनकी भागीदारी पर 50-50 चांस लग रहा है. पहले कियारा आडवाणी का नाम ‘शक्ति शालिनी’ से जुड़ा था, लेकिन अनीता पड्डा ने उनकी जगह ले ली.

हॉरर-कॉमेडी को MHCU ने दिया तड़का

MHCU में अभी ‘भेड़िया 2’, ‘स्त्री 3’ और ‘महा मुंज्या’ जैसी सीक्वल्स पर फोकस है, जो ‘महायुद्ध’ की ओर ले जाएंगी. MHCU ने हॉरर-कॉमेडी को नया आयाम दिया है. अगर आलिया के साथ ‘चामुंडा’ बनी, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. लेकिन अमर कौशिक की बात से साफ है कि स्टोरी ही किंग है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: Alia Bhatt नहीं तो फिर कौन हैं Ranbir Kapoor की ‘पहली पत्नी’

Also Follow Bharat Express on Youtube

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

2 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

20 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

20 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

32 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

48 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

59 minutes ago