आलिया भट्ट
Chamunda Movie: मडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की आगामी फिल्म ‘चामुंडा’ को लेकर बॉलीवुड में सनसनी मची हुई है. आलिया भट्ट को इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस बताया जा रहा था, लेकिन क्या यह सच्चाई है? डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में इन अटकलों पर खुलकर बात की है. MHCU की सफल फिल्मों जैसे ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ के बाद ‘चामुंडा’ को लेकर उत्साह चरम पर है, जो अनीता पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ के रिलीज वर्ष में ही रिलीज होगी.
फिल्म डायरेक्टर अमर कौशिक का जवाब
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अमर कौशिक से जब आलिया भट्ट के कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “जब कास्टिंग फाइनल होगी, तो सबको पता चल जाएगा. अभी मैं नकार या स्वीकार नहीं कर रहा. सब कुछ टाइमलाइन पर निर्भर है. हम पहले स्टोरी पर फोकस करते हैं, कास्टिंग बाद में. हमारे यहां स्क्रिप्ट एक्टर्स के हिसाब से नहीं लिखी जाती.” कौशिक वर्तमान में ‘थम्मा’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना ‘सर्वसृष्टि बेताल’ की भूमिका में हैं, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ. ‘थम्मा’ को MHCU का ‘जेनिसिस फिल्म’ बताया जा रहा है.
आलिया का बिजी शेड्यूल और संभावनाएं
आलिया भट्ट फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में बिजी हैं और वाई आर एफ के स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ उनकी अगली प्रोजेक्ट हो सकती है. इन कमिटमेंट्स के चलते ‘चामुंडा’ के 2026 रिलीज टाइमलाइन से मेल न खाने की आशंका है, जिससे उनकी भागीदारी पर 50-50 चांस लग रहा है. पहले कियारा आडवाणी का नाम ‘शक्ति शालिनी’ से जुड़ा था, लेकिन अनीता पड्डा ने उनकी जगह ले ली.
हॉरर-कॉमेडी को MHCU ने दिया तड़का
MHCU में अभी ‘भेड़िया 2’, ‘स्त्री 3’ और ‘महा मुंज्या’ जैसी सीक्वल्स पर फोकस है, जो ‘महायुद्ध’ की ओर ले जाएंगी. MHCU ने हॉरर-कॉमेडी को नया आयाम दिया है. अगर आलिया के साथ ‘चामुंडा’ बनी, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. लेकिन अमर कौशिक की बात से साफ है कि स्टोरी ही किंग है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़िए: Alia Bhatt नहीं तो फिर कौन हैं Ranbir Kapoor की ‘पहली पत्नी’
Also Follow Bharat Express on Youtube
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

