Jaat Box Office Day 2: साल 2023 देओल परिवार के लिए बेहद खास रहा. उस साल सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल की फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया. लंबे समय बाद सनी देओल ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर लौटे थे और फिल्म ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. ‘गदर 2’ सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. अब एक्टर अपनी नई फिल्म ‘जाट’ के साथ फिर से थिएटर्स में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं.
फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो सनी के नए अवतार ने सबको चौंका दिया था. उनके आइकॉनिक “ढाई किलो के हाथ” डायलॉग को साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने बेहद शानदार अंदाज में पेश किया, जिसका सीधा फायदा फिल्म को मिला. ‘जाट’ ने अपने ओपनिंग डे पर 11.6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है.
ये भी पढ़ें: इस बिजनेसवुमेन ने Janhvi Kapoor को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश
पहले दिन की शानदार कमाई के बाद, ‘जाट’ ने दूसरे दिन भी अपना दम दिखाया. हालांकि वीकडे के चलते कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘जाट’ की कुल कमाई अब 18.6 करोड़ रुपये पहुंच गई है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक आंकड़े आना अभी बाकी है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का क्रेज ऐसा है कि फैंस ट्रैक्टर पर बैठकर भी थिएटर्स पहुंच रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
‘जाट’ में सनी देओल उसी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. फैंस थिएटर्स में बढ़चढ़कर फिल्म देखने आ रहे हैं, जिसे देखकर सनी के साथ-साथ उनका पूरा परिवार बेहद खुश है. सनी की बहन ईशा देओल और मां हेमा मालिनी ने एक इवेंट के दौरान फिल्म को मिल रहे प्यार पर खुशी जताई. धर्मेंद्र भी बेटे की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं. परिवार का कहना है कि सनी इस प्यार और सफलता के हकदार हैं. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘जाट’ वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…