मनोरंजन

इस बिजनेसवुमेन ने Janhvi Kapoor को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Janhvi Kapoor luxury Car: बी टाउन की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस का जिक्र होगा, तो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा. जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्टर करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा एक्ट्रेस अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इस बीच अब एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस को तोहफे में एक महंगी लग्जरी कार मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं उन्हें ये लग्जरी कार आखिर किसने गिफ्ट की है?

जाह्नवी को गिफ्ट में मिली लैम्बॉर्गिनी कार (Janhvi Kapoor luxury Car)

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)  के कार कलेक्शन में अब एक और लग्जरी कार (luxury Car) का नाम जुड़ चुका है. उन्हें पर्पल करल की लैम्बॉर्गिनी हुराकैन ईवो स्पाइडर कार गिफ्ट में मिली हैय इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें तोहफा देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी करीबी दोस्त अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) है. इस कार के साथ उन्हें एक बड़ा बॉक्स भी मिला है जिसके ऊपर अनन्या क नाम लिखा हुआ है. एक्ट्रेस के फैंस के बीच इस कार की चर्चा शुरू हो गई है. हर कोई इसकी कीमत जानकर दंग है.

कार की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक प्यारी सी पर्पल कलर की लैंबॉर्गिनी कार दिखाई दे रही है. इस कार पर हर किसी की नजर अटक गई है. इस आलीशान कार को अनन्या बिरला ने जान्हवी कपूर को गिफ्ट में दी है. बता दें कि इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ से 9 करोड़ के बीच बताई जा रही है. उनकी दोस्त ने इतनी महंगा गिफ्ट क्यों दिया है, अभी इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है.

काफी गरही है दोनों की दोस्ती

बता दें कि अनन्या बिरला अरबपति बिजनेस वूमेन और सिंगर है. उनकी और जाह्नवी कपूर की दोस्ती काफी गहरी है. इसका सबूत सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है. इतने कीमती गिफ्ट के बाद इन दोनों की दोस्ती एक मिसाल बन गई है. जाह्नवी के फैंस तो इस कार को देखने के बाद चौंक गए है. हालांकि जाह्नवी के पास कार का वैसे तो काफी अच्छा कलेक्शन है लेकिन अब इसमें लैम्बॉर्गिनी का नाम भी शामिल हो गया है. जाह्नवी के पास टोयोटा लेक्सस, मर्सिडीज GLE 250D, BMW X5, मर्सिडीज बेज एस-क्लास शामिल है.

जाह्नवी कपूर का फिल्मी सफर

बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी ने साल 2018 की फिल्म धड़क से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. डेब्यू फिल्म में ही सिनेमा लवर्स ने उनके काम को पसंद किया. इसके बाद उन्हें घोस्ट स्टोरीज में देखा गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, मिली, बवाल, उलझ और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में देखा गया. थिएटर्स के साथ ही, ओटीटी पर उनकी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिलता है. आखिरी बार एक्ट्रेस को देवारा: पार्ट 1 में देखा गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

27 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

2 hours ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

2 hours ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

3 hours ago