पीएम मोदी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं. (फाइल फोटो)
Hanuman Jayanti: देशभर में शनिवार को धूमधाम से भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने पोस्ट में लिखा, “देशवासियों को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं. संकटमोचन की कृपा से आप सभी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहे, यही कामना है.”
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: आज कीजिए हनुमानजी के 9 रूपों के दर्शन, मिलेगी कृपा
पीएम मोदी ने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह लेटे हुए हनुमान जी की आरती कर रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) की भगवान हनुमान में विशेष आस्था है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए भव्य महाकुंभ में जब पीएम मोदी ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई, तो वह प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें- Hanuman jayanti: देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में PM Modi ने कहा- सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र
-भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…