मनोरंजन

Krishna Janmashtami 2025: ये हैं TV पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले वो सितारे, जिन्हें भगवान समझकर पूजने लगे थे लोग

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक है और इस अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेताओं की चर्चा करना बेहद खास है. पिछले चार दशकों में ‘महाभारत’, ‘रामायण’, ‘श्री कृष्णा’, ‘राधाकृष्ण’, ‘सिया के राम’, ‘विष्णु पुराण’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे धार्मिक टीवी शो ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी. इनमें एक्टर्स ने भगवान कृष्ण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक इन्हें सचमुच ‘कान्हा’ मानकर सम्मान भी देने लगे.

पर्दे पर जीवंत किया किरदार

इन कलाकारों ने न केवल कृष्ण की शरारत, प्रेम और बुद्धिमत्ता को पर्दे पर उतारा, बल्कि उनके उपदेशों को भी जीवंत किया, जो आज भी प्रासंगिक हैं. शो में निभाए माधव के बाल रूप की बात हो, युवा अवतार या दूसरा रूप, हर अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. बीआर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ साल 1988 में आई थी, जिसमें नितीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई. उनके शांत स्वभाव, बुद्धिमत्ता और गीता ज्ञान की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. दर्शक उन्हें देखकर स्क्रीन पर ही नतमस्तक हो जाते थे.

दर्शकों को दिया अध्यात्मिक आनंद

‘श्री कृष्णा’ साल 1993 में आई थी, जिसमें सर्वदमन डी. बनर्जी ने वयस्क कृष्ण और स्वप्निल जोशी ने किशोर कृष्ण की भूमिका निभाई. सर्वदमन की शांत मुस्कान और गहरे अभिनय ने कृष्ण के दार्शनिक पक्ष को उजागर किया, जबकि स्वप्निल ने माखनचोर कृष्ण की मासूमियत को जीवंत किया. साल 2013 की ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया. उनकी प्रभावशाली आवाज और गंभीर अभिनय शैली वास्तव में नई पीढ़ी को कृष्ण के करीब लाने में सफल रही.

एक इंटरव्यू में सौरभ ने बताया था कि लोग उन्हें देखकर काफी सम्मान देते हैं और हाथ जोड़कर जय श्री कृष्ण और राधे-राधे भी कहते हैं. वहीं, ‘राधाकृष्ण’ में सुमेध मुद्गलकर ने युवा कृष्ण की भूमिका में जान डाल दी. राधा (मल्लिका सिंह) के साथ उनकी केमिस्ट्री और कृष्ण की शरारतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘जय श्री कृष्णा’ में धृति भाटिया ने बाल कृष्ण का किरदार निभाकर हर किसी को अपनी मासूमियत से मोह लिया.

इन अभिनेताओं ने तन-मन से श्री कृष्ण के किरदार को अपनाया, जिससे दर्शकों का विश्वास और गहरा हुआ. इसके अलावा, मृणाल जैन ने ‘कहानी हमारी महाभारत की’, विशाल करवाल ने ‘द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण’ और सुदिप साहिर ने ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में माधव के किरदार को बखूबी निभाया.

ये भी पढ़े: 16 अगस्त को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर पालन करें ये व्रत और संकल्प

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

9 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

1 hour ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago