Categories: देश

‘एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार, उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज’, सीएम नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया है.

सीएम Nitish Kumar ने किया ऐलान

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य पूरा किया. अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार देने का लक्ष्य रखा है. सरकार राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोज़गार अपनाने वालों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करके प्रोत्साहित कर रही है. अब बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा.”

सब्सिडी होगी दोगुना- सीएम

उन्होंने कहा कि बिहार में निजी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके तहत पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी और अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी.”

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने पटना में किया ध्वजारोहण, पीएम मोदी के संबोधन की दी सराहना

नीतीश कुमार ने आगे कहा, “उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटित भूमि से संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा. उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को ये सभी सुविधाएं अगले 6 महीने के भीतर प्रदान की जाएंगी.”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि इसके अतिरिक्त, राज्य में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए कई अन्य प्रावधान भी किए गए हैं. इस संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी. राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना और,यह सुनिश्चित करना है कि बिहार के युवा कुशल और आत्मनिर्भर बनें, उन्हें अधिकतम रोजगार के अवसर मिलें और उनका भविष्य सुरक्षित हो.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

37 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago