मनोरंजन

Jaya Bachchan: जया बच्चन को नहीं भाते वेस्टर्न कपड़े, नातिन नव्या के पॉडकास्ट में उठाए सवाल

महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नि जया बच्चन ने नातिन नव्या के लेटेस्ट पॉडकास्ट में  वेस्टर्न कपड़ों को लेकर  एक बार फिर बात की. उन्होंने कहा कि मैं एक महिला को वुमेन पावर में देखना पसंद करूंगी.नव्या के लेटेस्ट पॉडकास्ट में जया ने  इंडियन महिलाओं के फैशन सेंस पर अपने कमेंट से सुर्खियां बटोरी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह पैपराजी के साथ गुस्से से पेश आने के लिए भी फेमस हैं. वेटरेन एक्ट्रेस एक स्ट्रॉन्ग फेमिनिस्ट हैं और सही और गलत के बारे में बोलने में कभी नहीं हिचकिचाती हैं.

फिलहाल जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नंदा (Navya Nanda) के पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’  में कई मुद्दों पर बात करती नजर आती हैं. नव्या के लेटेस्ट पॉडकास्ट में जया ने एक बार फिर इंडियन महिलाओं के फैशन सेंस पर अपने कमेंट से सुर्खियां बटोरी है.

जया बच्चन ने वेस्टर्न कपड़ों पर उठाया सवाल

जया बच्चन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि हमारे अपने भारतीय कपड़ों की जगह वेस्टर्न कपड़ों को क्यों तरजीह दी जा रही है? भारतीय महिलाओं की वेस्टर्न वियर की पसंद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमने जानबूझकर इसे स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न क्लोदिंग एक महिला को मैन पावर देता है.

मैं एक महिला को वुमेन पावर में देखना पसंद करूंगी. मैं यह नहीं कह रही हूं, ‘जाओ साड़ी पहनो.’ लेकिन पहले भी महिलाएं अच्छे कपड़े पहनती थीं. यह सब काफी बाद में बदल गया जब उन्होंने पैंट पहनना शुरू किया.

श्वेता-नव्या ने कहा वेस्टर्न कपडों में आसानी रहती है

वहीं जया की बेटी श्वेता बच्चन ने इस पर फौरन रिएक्ट करते हुए कहा कि वेस्टर्न ड्रेसेस महिलाओं को काम करते समय ज्यादा मोबिलिटी और मूवमेंट देती हैं. इस दौरान नव्या एक्सप्लेन करती हैं,”यह मूवमेंट की आसानी की वजह से है. बहुत सारी महिलाएं आज सिर्फ घर पर ही नहीं हैं, वे बाहर जा रही हैं, उन्हें नौकरी मिल रही है. एक साड़ी पहनने की तुलना में पैंट और एक टी-शर्ट पहनना आसान है.”

कई मुद्दों पर अपने व्यूज से सुर्खी बटोर चुकी हैं जया

वैसे ये पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने अपने व्यूज एक्सप्रेस करने के लिए सुर्खियां बटोरी हो. इससे पहले, पॉडकास्ट में, उन्होंने रिश्तों, शूटिंग के दौरान पीरियड्स में होने वाली मुश्किलें और भी ऐसे कई सब्जेक्ट्स पर खुलकर बात की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago