नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया
बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी नशाखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार तो नशे में धुत शिक्षक ने हद ही कर दी. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इसके बाद महिला शिक्षक कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. स्कूल की शिक्षिका द्वारा पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली गई. नशे की हालत में हंगामा कर रहे सहायक शिक्षक किशोरी प्रसाद रमन के खिलाफ अधिकारी को आवेदन दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत शिक्षक ने सारी हदें पार कर दी और उसने महिला टीचर के साथ बदसलूकी की है. पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर स्कूल के ही शिक्षक के द्वारा बच्चों के सामने काफी हंगामा किया गया साथ ही उसने हमारे साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है.
इस मामले में बीडीओ ने कहा कि महिला शिक्षिका के द्वारा लिखित आवेदन में कहा गया कि मेरे ही स्कूल के किशोरी प्रसाद रमन सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जो 18 नवंबर को शराब पीकर स्कूल आए और नशे में मेरे साथ गालीगलौज करने लगे. साथ ही इस दौरान उन्होंने मुझे मारने की धमकी भी दी है. वे काफी नशे की हालत में थे. अब बच्चों के सामने भी जमकर हंगामा किया हैं. महिला शिक्षक अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद भी ऐसे शिक्षक शराब पीकर स्कूल में आएंगे तो लोगों को शराब से दूर रहने की बात कैसे कही जा सकती है. बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 से ही शराब बंद है, फिर भी शराब पीने वाले इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. शायद यह इसीलिए क्योंकि कई पुलिस पदाधिकारी ही शराबबंदी के कानून को ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं और अपनी मोटी कमाई कर रहे हैं.
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…