मनोरंजन

Year Ender 2024: ये हैं वो 5 फिल्में जो बेहद कम बजट में बनी, लेकिन किया बड़ा धमाका, जानें इनके नाम

Year Ender 2024: साल 2024 के अंत में सिनेमाघरों में कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘स्त्री 2’, ‘कंगुवा’, ‘देवरा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़े नाम शामिल थे. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्होंने कम बजट के बावजूद दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसके अलावा इन फिल्मों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में.

1. लापता लेडीज (Lapata Ladies)

आमिर खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का बजट सिर्फ 4 से 5 करोड़ रुपये था. किरण राव की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं पाई, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई. दर्शकों ने इसकी सादगी और दिल छूने वाली कहानी को सराहा.

2. मंजुमेल बॉयज (Manjummel Boys)

साल 2006 में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘मंजुमेल बॉयज’ का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था. यह फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है, जो ट्रिप पर जाते हैं और एक के बाद एक घटना का सामना करते हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की और दर्शकों के बीच एक बड़ा हिट साबित हुई.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: ‘इलई’ से लेकर ‘अकाय’ तक बॉलीवुड के इन Celebs ने अपने बच्चों के रखे अनोखे नाम, सोशल मीडिया पर हुई चर्चा

3. मुंज्या (Munja)

हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण ‘मुंज्या’ ने 30 करोड़ रुपये के बजट में शानदार सफलता पाई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस फिल्म ने दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का सही मिश्रण पेश किया, जो कि बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुआ.

4. किल (Kill)

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ भी इस साल रिलीज हुई. इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था और इसमें जबरदस्त एक्शन और खून-खराबे की कहानी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसकी कहानी और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे.

5. हनुमैन (Hanuman)

इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘हनुमैन’ रही. इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये था और यह एक यंग लड़के की कहानी है, जिसे भगवान हनुमान से सुपर पावर मिलती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह साल की एक बड़ी हिट साबित हुई.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago