मनोरंजन

भोजपुरी सिनेमा का बढ़ा गौरव! जया बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक धीरू यादव ने रचा नया कीर्तिमान

Jaya Best Bhojpuri Film Award: भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार और क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिनेमा के असली पारखी हैं. बता दें कि हाल ही में एक भव्य अवॉर्ड समारोह के दौरान बहुचर्चित फिल्म ‘जया’ को प्रतिष्ठित मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के खिताब से नवाजा गया, वहीं निर्देशक धीरू यादव को उनकी शानदार निर्देशन शैली के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया. यह एक ऐतिहासिक जीत है.

इस प्राउड मूमेंट साझा करते हुए रत्नाकर कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि डायरेक्टर धीरू यादव के साथ बेस्ट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर हमारी फ़िल्म जया को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड पाकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं. हमारे प्रयासों को सराहने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

लीक से हटकर काम करते हैं रत्नाकर कुमार

गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने लीक से हटकर कहानियों पर फिल्म बनाया है और नित नया इतिहास बनाया है. फ़िल्म ‘जया’ के लिए ‘बेस्ट फिल्म’ का अवॉर्ड जीतना उनके उसी विजन की जीत है.

वहीं धीरू यादव की बात करें तो निर्देशक धीरू यादव अपनी फिल्मों में बारीकियों और इमोशन्स के लिए जाने जाते हैं. इस अवॉर्ड के साथ इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स की सूची में और मजबूती से स्थापित हो गए हैं. ‘जया’ में उन्होंने जिस तरह से महिला प्रधान विषय एवं सामाजिक ताने-बाने को पर्दे पर उतारा है, उससे जूरी और दर्शकों का दिल जीत लिया है.

माही श्रीवास्तव ने किया शानदार अभिनय

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी दिवा अदाकारा माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म ‘जया’ फिल्म के तकनीकी पक्ष, संगीत और कलाकारों के अभिनय को पहले ही सराहा जा चुका है. इस फिल्म में माही ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ा है. इस फिल्म को देश एवं विदेश में अलग-अलग कैटेगरी में अनगिनत अवार्ड मिल चुके हैं. इस फिल्म को अवार्ड और सम्मान मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है.

पूरी टीम को दिया धन्यवाद

इस अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह अवॉर्ड पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का नतीजा है. दर्शकों ने हमेशा से ऐसी फिल्मों को बढ़ावा दिया है, जो परिवार के साथ देखी जा सकें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें.

ये भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

जया की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि अच्छी कहानियों को हमेशा सम्मान मिलता है. वहीं निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि रत्नाकर कुमार जैसे विजनरी प्रोड्यूसर के साथ काम करना हमेशा से ही सुखद रहा है. ‘जया’ को बेस्ट फिल्म और मुझे बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलना एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है. हम आगे भी इसी तरह का उत्कृष्ट सिनेमा लाते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

11 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

43 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

50 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago