मनोरंजन

‘जीवन ने मुझसे सब कुछ छीन लिया…’ सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने मंगलवार को अपने जीवन के सबसे कठिन दौर की कहानी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे उन्होंने अकेले ही अपने परिवार और जीवन में आए तूफानों का सामना किया.

सेलिना ने पोस्ट की शुरुआत दो शब्दों से की, ‘साहस’ और ‘तलाक’. इसके आगे उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”जीवन के सबसे कठिन और तूफानी समय के बीच मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुझे अकेले ही लड़ना पड़ेगा, बिना माता-पिता के, बिना किसी सहारे के. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा जब मेरे जीवन की छत के सारे स्तंभ, मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे और वह व्यक्ति, जिसने हमेशा मेरे साथ खड़े रहने, मुझसे प्यार करने और हर कठिनाई में मेरे साथ होने का वादा किया था, साथ नहीं रहेंगे.”

उन्होंने लिखा, ”जीवन ने मुझसे सब कुछ छीन लिया और जिन पर मैंने भरोसा किया था, वे भी पीछे हट गए. जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वे चुपचाप टूट गए. लेकिन मैंने हार नहीं मानी और अपने अंदर उस महिला से मिली, जो कठिनाइयों के बावजूद कभी नहीं हारती. मैं एक सैनिक की बेटी हूं… मेरा पालन पोषण साहस, अनुशासन, दृढ़ता, लचीलापन, जज्बा और आस्था के जरिए हुआ है. मुझे यह सिखाया गया कि जब दुनिया गिराने की कोशिश करे, तब उठना जरूरी होता है. जब दिल टूट रहा हो, तब लड़ना जरूरी होता है. जब अन्याय किया जाए, तब कोई क्षमा नहीं दिखानी चाहिए और जब लगता है कि जीना असंभव है, तब खुलकर जिंदगी जीनी चाहिए.”

सेलिना ने बताया, ”मैंने अपने भाई, अपने बच्चों और अपनी गरिमा के लिए लड़ाई जारी रखी. परिवार और प्रियजनों की गैरमौजूदगी ने मुझे और मजबूत बना दिया. मैंने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई है.”

उन्होंने आगे कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस समय मैं किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकती.

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “यह साल मुझे नहीं तोड़ पाएगा. यह साल मुझे तूफान से ऊंचा उठने का अवसर देगा. यह साल मुझे वह सब फिर से हासिल करने का मौका देगा जो मुझसे छीन लिया गया था.”

तलाक और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में सेलिना की पैरवी करंजवाला एंड कंपनी की टीम कर रही है.

सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी 2011 में ऑस्ट्रिया में हुई थी. शादी के बाद दोनों के जीवन में खुशियों की शुरुआत जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ हुई. मार्च 2012 में दोनों जुड़वां बेटों के माता-पिता बने, जिनके नाम विंस्टन और वीराज हैं. इसके बाद 2017 में फिर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें से एक बच्चे की जन्म के कुछ समय बाद हृदय रोग के कारण मृत्यु हो गई.

ये भी पढें: 56 साल की उम्र में भी फुर्ती और फिटनेस का जलवा, भाग्यश्री ने फैंस को दिया ड्रिल एक्सरसाइज करने का चैलेंज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास; सरकार के कदम भी बेअसर

Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये…

5 minutes ago

SCO बैठक में आए पाक मंत्री के दौरे पर घमासान: ताजमहल की इजाजत मिली, तो विपक्ष ने उठाए आतंकी हमले पर सवाल

India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…

30 minutes ago

मुंबई के पार्क में कपल पर नाबालिगों का हमला, लड़की के सिर पर डंडे से वार; किरीट सोमैया ने उठाया मामला

Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन पार्क में घूमने गए युवक,युवती…

37 minutes ago

अब नहीं थमेगी अंडमान की रफ्तार: PANI सब-सी केबल बनेगा CANI का विकल्प, दूर-दराज के गांवों में भी बजेगी 4G की घंटी

PANI Project: केंद्र की प्रस्तावित PANI सब-सी केबल परियोजना, 4G सैचुरेशन और भारतनेट के माध्यम…

1 hour ago

‘चुनौतियों को चुनौती देने से…’ IIT खड़गपुर में पीएम मोदी के भाषण ने बांधा समां, कही ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में युवाओं, नवाचार, सेमीकंडक्टर और…

1 hour ago

बॉक्स ऑफिस पर धनुष की ‘O.M: ऑपरेशन मोल’ का धमाका, ‘रामायण’ को दी मात, साई पल्लवी की दो फिल्मों में दिलचस्प टक्कर

Dhanush Box Office Collection: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹31.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन…

1 hour ago