Bharat Express DD Free Dish

Celina Jaitly

Celina Jaitly Husband FIR: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को विदेश की जेल से छुड़ाने के लिए कानूनी जंग लड़ रही हैं. मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है, जहां विदेश मंत्रालय को सख्त निर्देश दिए गए हैं. लेकिन इस बीच विक्रांत की पत्नी ने कोर्ट में सेलिना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली से मुलाकात सुनिश्चित करे और यह स्पष्ट करे कि क्या वे अमीरात की लॉ फर्म के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी देना चाहते हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर केंद्र सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है. मामला दुबई जेल में बंद उनके भाई विक्रांत जेटली से जुड़ा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री सेलिना जेटली की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिया है कि दुबई में हिरासत में लिए गए उनके भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली को कानूनी सहायता से जुड़े सभी विकल्पों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.

सेलिना जेटली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे इस समय जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं. उन्होंने लिखा कि जब मुश्किलें बढ़ीं तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बिना किसी माता-पिता या परिवार के सहारे ही इस लड़ाई से गुज़रना होगा.