Bharat Express DD Free Dish

56 साल की उम्र में भी फुर्ती और फिटनेस का जलवा, भाग्यश्री ने फैंस को दिया ड्रिल एक्सरसाइज करने का चैलेंज

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, जिन्होंने फिल्म मैंने प्यार किया से अपनी मासूमियत से फैंस का दिल जीता, आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं और फिटनेस के मामले में प्रेरणा बनी हुई हैं. 56 वर्ष की उम्र में भी उनका ग्लो और फिटनेस बरकरार है.

“मैंने प्यार किया” में अपनी मासूमियत से फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री आज भी छोटे पर्दे पर सक्रिय हैं. अभिनेत्री रियलिटी शो में जज और स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिख चुकी है.

आज भी 56 की उम्र में उनके चेहरे का ग्लो और फिटनेस बरकरार हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि 56 की उम्र में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जिम में पसीना बहा रही हैं. उन्होंने अब अपने फैंस की एनर्जी को टेस्ट करने के लिए एक चैलेंज दिया है.

फिटनेस फ्रीक भाग्यश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वे जिम में ड्रिल एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस फैंस को चैलेंज देते हुए दो ड्रिल करती हैं और कहती हैं कि चलिए देखते हैं कि आप कितने फुर्तीले हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इसकी प्रैक्टिस से चपलता, गतिशीलता और ध्यान का परीक्षण किया जाएगा. मुझे हर एक्सरसाइज को करने में 7 सेकंड लगे. इसे आजमाएं और बताएं कि आपको कितना समय लगा. इसे रोजाना करें और अपनी गति बेहतर करने के लिए खुद से प्रतिस्पर्धा करें.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

वीडियो में दो ड्रिल एक्सरसाइज करने में भाग्यश्री को 7 सेकंड का समय लगता है. इससे पता चलता है कि एक्ट्रेस कॉन्सन्ट्रेशन और फुर्ती के मामले में कितनी ज्यादा एक्टिव हैं.

दिल और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद

ये ड्रिल एक तरह की स्किल बेस्ड एक्सरसाइज है, जिससे कॉन्सन्ट्रेशन के साथ गति और लचीलापन भी बढ़ता है. ये आमतौर पर धावकों और खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होती है, लेकिन आज के समय में इसे डेली वर्कआउट में भी शामिल कर लिया है. ये एक्सरसाइज दिल और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद होती है.

अगर 15 मिनट ड्रिल एक्सरसाइज की जाए तो ये हार्मोन संतुलन बनाने में मदद करता है और मूड को हल्का कर तनाव को कम करता है. ये एक्सरसाइज दिल की बीमारियों से बचने का आसान तरीका है.

ये भी पढें: Mumbai Drugs Case: 252 करोड़ ड्रग्स केस मामले में सिद्धांत कपूर से पूछताछ, एंटी-नारकोटिक्स सेल की यूनिट में पहुंचे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read