मनोरंजन

Jolly LLB 3 अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जाने कब और किस प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज

Jolly LLB 3 OTT Release: अक्षय और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की. लेकिन अगर इसके थियेटर रिलीज को आप देखने से चूक गए है, तो ये आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है, क्योंकि जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.आइए जानते है कि ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है.

आपको बता दें कि जॉली एलएलबी 3 को ओटीटी पर रिलीज की डेट मिल गई है. ये फिल्म जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें पहले और दूसरी फिल्म के दोनों एक्टर एक साथ ही नजर आएंगे.

कब होगी रिलीज?

इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के लिए फैंस काफी समय से वेट कर रहे थे, और अब उनका इंतजार खत्म  होने को है. साथ ही ये उन लोगों के लिए एक अच्छा मौका है, जो लोग इसको सिनेमाघर में देखने से चूक गए. मेकर्स ने फिल्म को लेकर खुद ही ये जानकारी दी है कि ये फिल्म आज यानी 14 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगा. मेंकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है.

कहां होगी रिलीज?

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कहा है कि फिल्म 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं, नेटफ्लिक्स ने भी इसको लेकर बड़े ही मजेदार अंदाज में घोषणा करते हुए लिखा, ‘मीलॉर्ड, जॉली बनने के लिए परमिशन चाहिए क्योंकि तारिख मिल गई. देखिए जॉली एलएलबी 3, 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर.’

आपको बता दे कि इस फिल्म को सुभाष कपूर ने लिखा है और इन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है. वहीं फिल्म की कहानी किसानों के शोषण से जुड़ी हुई है. कॉमेडी फिल्म होने के साथ इसमें की भावनात्मक दृश्य भी है, जो किसानों के जीवन और उनके संघर्ष को भी दिखाती है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ का कलेक्शन किया था, इस फिल्म में अक्षय और अरशद वारसी के साथ हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव ने अपने रोल में वापसी की है.

ये भी पढ़ें: “चुप रहो और मुंह बंद रखो, फोटो लो…” आखिर ऐसा क्या हुआ कि पैपराजी पर अचानक भड़क उठीं जया बच्चन?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago