देश

पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच, NDA की आंधी में RJD-कांग्रेस फेल; MGB 50 से भी नीचे

Bihar Election Results Live: बिहार में 2 चरणों के मजदान के साथ संपन्न हुए चुनावों के परिणाम अब आने लगे हैं. शुरुआती रुझानों में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है. दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 86 और JDU 76 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन के दो धुरंधर RJD और कांग्रेस दोनों मिलकर भी 50 सीटों पर आगे नहीं है. ऐसे में अब पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है. जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में NDA निर्णायक जीत हासिल करने जा रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया है. दशकों से, बिहार के चुनाव हिंसा, रिपोल और व्यापक अनियमितताओं से प्रभावित रहे हैं. लेकिन 2025 के चुनाव ने एक नए युग की शुरुआत की है, जहां शून्य रिपोल और शून्य हिंसा के साथ चुनाव संपन्न हुआ है.

पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि एनडीए बिहार में निर्णायक जीत हासिल करेगा. उनका बयान मतदाताओं के साथ जुड़ा और पार्टी की शासन और विकास रिकॉर्ड में लोगों के विश्वास को दर्शाता है. अब तक आए रुझानों में साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर से NDA सरकार बनने जा रही है.

2025 में ऐतिहासिक मतदान

  • दो चरणों में दिखा जबरदस्त उत्साह (Bihar Election 2025 final turnout)
  • पहला चरण (6 नवंबर): 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08% मतदान हुआ
  • दूसरा चरण (11 नवंबर): 122 सीटों पर तो और भी अधिक 68.76% मतदान दर्ज किया गया
  • पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,76,77,219 रही
  • अंतिम चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,74,68,572 रही
  • बिहार चुनाव में कुल 3,51,45,791 महिला मतदाताओं ने मतदान किया

ये भी पढ़ें: बिहार के ‘माथे का तिलक’ बना 2025 का चुनाव, मौतों के दौर से गांधी के मार्ग तक..; कैसे बदली लोकतंत्र की तस्वीर?

बिहार बना मॉडल राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने राज्य के राजनीतिक और लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाया है. एनडीए की निर्णायक जीत और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया ने बिहार को एक मॉडल राज्य बनाया है, जो भविष्य के राज्य चुनावों के लिए एक उदाहरण है. 1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

3 hours ago