मनोरंजन

ऑनलाइन बांटी जाएंगी सिंगर जुबिन गर्ग की अस्थियां, असम सरकार ने किया ऐलान, जानें कौन-कौन ले सकता है अवशेष?

Zubeen Garg Ashes Online: असम सरकार ने कहा है कि मशहूर गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग की अस्थियां अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से संगठनों और व्यक्तियों को दी जाएंगी. राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने मंगलवार को यह जानकारी मीडिया को दी.

मंत्री ने बताया कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में वह जगह जहां मंगलवार को गायक की चिता जलाई गई थी, वहां सुरक्षा के काम की शुरुआत रात से ही कर दी गई है. इसके अलावा स्मारक परिसर के लिए सीमांकन और चारदीवारी का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि श्रद्धांजलि देने वाले लोग सुरक्षित माहौल में हिस्सा ले सकें.

जुबिन गर्ग का दुखद निधन

52 वर्षीय जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार कमरकुची में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान लाखों लोग अपने पसंदीदा गायक-संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.

कैसे बांटी जाएंगी अस्थियां

पेगू ने कहा कि असम सरकार एक सरल पोर्टल खोलेगी, जिसके जरिए संगठन और संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं. सांस्कृतिक विभाग इस प्रक्रिया की निगरानी करेगा. उन्होंने यह भी बताया कि यदि संगठन के बाद कुछ अस्थियां बचती हैं और व्यक्तिगत इच्छुक लोग हैं, तो उनके आवेदन पर भी विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- National Film Awards 2025 के दौरान दिखी SRK और Rani Mukerji की गहरी दोस्ती, दोनों एक दूसरे की मदद करते दिखे

जोरहाट में भी स्मारक होगा

मंत्री ने बताया कि गायक की अस्थियों का एक हिस्सा जोरहाट ले जाया जाएगा. यह वह शहर है जहां जुबिन गर्ग ने अपने प्रारंभिक वर्ष बिताए थे. वहाँ भी उनके तेरहवें दिन से जुड़े अनुष्ठान किए जाएंगे और एक स्मारक बनाया जाएगा. स्थल का चयन जल्द ही किया जाएगा.

साथ ही कमरकुची स्मारक स्थल की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस का एक शिविर स्थापित किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि चिता स्थल पहले से ही अस्थायी बैरिकेड से सुरक्षित किया गया है और स्थायी चारदीवारी का काम शुरू हो जाएगा. जनता यहां श्रद्धांजलि देने आ सकती है और सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

10 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

38 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

44 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

46 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

56 minutes ago