भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इस समय भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर अपनी चोट से उबरने में जुटे हों, लेकिन वह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार हार्दिक अपनी किसी मैच की पारी या बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए लुक और एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह पूरी तरह सिर मुंडवाए हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी दिखाई दे रही हैं.
सामने आए वीडियो और रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ महिका शर्मा भी मौजूद थीं.
पारंपरिक अंदाज में नजर आए हार्दिक ने सफेद रंग का कुर्ता-धोती पहना हुआ था जबकि महिका सुंदर सफेद सलवार-सूट में दिखाई दीं. दोनों का यह वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
Tirumala, Andhra Pradesh: Indian cricketer Hardik Pandya and his girlfriend, Mahieka Sharma, participated in the Suprabhatham Seva at the shrine of Lord Venkateswara. pic.twitter.com/nGf5Q1GWSt
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
जैसे ही हार्दिक का यह नए लुक वाला वीडियो सामने आया हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर उन्होंने अपने बाल क्यों मुंडवाए हैं? आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के दरबार में बाल दान करने यानी मुंडन कराने की पुरानी परंपरा है.
ऐसा माना जाता है कि मन्नत पूरी होने पर या भगवान को अपनी मुराद समर्पित करने के लिए भक्त यहां अपने बाल अर्पित करते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक ने भी अपनी फिटनेस या किसी खास मन्नत के पूरा होने पर यह अनुष्ठान किया है.
ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम शनिवार: 10वें भारत को मिले 8 गोल्ड समेत 16 मेडल, कहां पहुंची टैली?
बता दें कि चोट की वजह से हार्दिक फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे और चोट के चलते ही इंग्लैंड दौरे पर भी नहीं जा सके थे. हालांकि भारतीय टीम के लिए हार्दिक का फिट होना बेहद जरूरी है क्योंकि वह टीम के सबसे अहम मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं.
भारत को साल 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. अब फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से हार्दिक जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटें और भारत को आगे भी कई मुकाबले जिताएं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…