प्रिंटेड टीशर्ट पहन लाडली संग नजर आए करण
Bipasha Basu Share Photos: अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल माने जाते हैं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री औप खूबसूरत बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आते हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर और अपनी लाडली देवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें करण ‘देवी के पापा’ प्रिंटेड खास टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में डैड (करण) और बेटी (देवी) की एक प्यारी सी झलक दिखाई है. शेयर की गई तस्वीर में करण येलो कलर की टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर ‘देवी के पापा’ प्रिंट है. वहीं, देवी भी येलो कलर का टॉप पहने नजर आईं, जिस पर उसका नाम लिखा दिखाई दिया. तस्वीर में देवी अपने पापा को पीछे से गले लगाती हुई दिखाई दी.
बिपाशा ने अपने पोस्ट में मैरीन टेलर के ट्रैक ‘डैड्स एंड डॉटर्स’ को भी एड किया. इससे पहले बिपाशा ने अपनी बेटी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह करण के साथ समय बिताती दिखी थीं. वीडियो में बिपाशा ने बताया कि करण पिछले 10 सालों से हर वैलेंटाइन डे पर उन्हें एक पत्र लिखते रहे हैं. अब उन्होंने उनकी बच्ची के लिए भी पत्र लिखना शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का पोस्टर हुआ रिलीज
बसु ने अपनी और करण की रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की. इस जोड़े को एक खूबसूरत समुद्र किनारे के सामने पोज देते देखा गया. एक्सट्रेस ने पति करण पर प्यार लुटाते हुए फोटोज शेयर की हैं. इनमें कपल का जादुई केमिस्ट्री देखते ही बनती है. एक्टर ने लेडीलव पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. करण और बिपाशा प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. इंस्टा पर कपल अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं. फैंस दोनों को कपल गोल्स देते हैं.
बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में उनकी हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी. एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में शादी की थी. शादी के लगभग पांच साल बाद वह 12 नवंबर, 2022 को मां बनीं और बेटी को जन्म दिया.
-भारत एक्सप्रेस
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…