दुनिया

ट्रंप का बड़ा कदम! भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए दी जाने वाली 2 करोड़ डॉलर की फंडिंग पर लगाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए दी जाने वाली 2 करोड़ डॉलर की अमेरिकी फंडिंग रोकने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका को भारत जैसे देश को इस तरह की आर्थिक मदद देने की क्या जरूरत है?

डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा,

“हम भारत को 2 करोड़ डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास खुद बहुत पैसा है. वे दुनिया में सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाले देशों में शामिल हैं और उनके टैरिफ भी काफी ज्यादा हैं. मैं भारत और उनके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन वोटर टर्नआउट के लिए इतनी बड़ी राशि देने का क्या मतलब है?”

गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार चुनावों के दौरान भारत में मतदाता जागरूकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस फंडिंग का इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है.

DOGE ने भारत समेत कई देशों की फंडिंग की बंद

16 फरवरी को एलॉन मस्क के नेतृत्व में “DOGE” विभाग ने विभिन्न देशों को दी जाने वाली अमेरिकी फंडिंग रोकने की घोषणा की थी. इस फैसले के तहत भारत को मिलने वाली 2 करोड़ डॉलर की फंडिंग भी बंद कर दी गई.

DOGE विभाग ने कहा था,

“अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए 2 करोड़ डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है.”

भारत के टैरिफ को लेकर ट्रंप पहले भी दे चुके हैं बयान

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार भारत में उच्च टैरिफ दरों को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उनका मानना है कि भारत उन देशों में शामिल है, जहां सबसे अधिक टैरिफ लगाया जाता है.

DOGE विभाग क्या है?

अब सवाल ये उठता है कि DOGE विभाग क्या है और इसका नाम “डोज” (Doge) कैसे पड़ा?

असल में, “डोजेकॉइन” (Dogecoin) एक लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे साल 2013 में Billy Markus और Jackson Palmer ने लॉन्च किया था. इसमें Shiba Inu कुत्ते की फोटो लगी होती है, जो इंटरनेट मीम्स में काफी लोकप्रिय है.

दिलचस्प बात यह है कि डोजेकॉइन को शुरुआत में बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था. लेकिन 2021 में एलॉन मस्क के ट्वीट्स के कारण यह क्रिप्टोकरेंसी काफी चर्चा में आ गई. डोजेकॉइन के लोगो को “Doge” कहा जाता है और इसके मीम्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए. अब यही नाम ट्रंप के नए विभाग “DOGE” (Department of Overseas Government Expenditures) को भी दिया गया है.


इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश में 5 महीने में मार डाले गए 32 हिंदू, बलात्कार-उत्पीड़न के 13 मामले; मंदिरों पर हमले की 133 घटनाएं हुईं उजागर


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

1 hour ago