Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्टर करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 की रात निधन हो गया. 53 वर्षीय संजय की मौत पहले हार्ट अटैक बताई जा रही थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना की असली वजह सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है.
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कपूर उस समय इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनके गले में फंस गई. इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और घबराहट बढ़ गई. मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया.
मशहूर बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, “@sunjaykapur के निधन से बेहद दुखी हूं. आज इंग्लैंड में उनका देहांत हो गया. यह एक बड़ी क्षति है. उनके परिवार और साथियों को मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
संजय कपूर की निजी ज़िंदगी हमेशा चर्चा में रही. उनकी पहली शादी एक मुंबई की फैशन डिजाइनर से हुई थी. फिर साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की. इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुए. हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी, जो 2016 में मंजूर हो गई. करिश्मा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था, जिसमें शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे. बाद में, संजय ने 2017 में मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की. इस दंपत्ति को 2018 में एक बेटा हुआ.
संजय कपूर सिर्फ अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर नहीं, बल्कि अपने बिजनेस एंपायर को लेकर भी सुर्खियों में रहें हैं. वे अपने पिता सुरिंदर कपूर की ऑटोमोबाइल कंपनी ‘सोना ग्रुप’ के चेयरमैन थे, जो वाहन के पुर्जे बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…