दुनिया

Iran Retaliate Israel: इजरायली हमले में ईरान को भारी नुकसान, अब पलटवार के लिए Israel की ओर दागे 100 ड्रोन

Israel Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है. बीती रात के इजरायली हमलों से तिलमिलाए ईरान ने अब इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन दागे हैं. इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा है कि दुश्‍मन के ये ड्रोन अगले 1 से 2 घंटे में इजराइल पहुंच सकते हैं. इनसे बचाव के लिए इजरायल में एयरडिफेंस सिस्‍टम एक्टिव मोड़ में हैं और जगह-जगह लोगों को सायरनों की आवाज सुनाई दे रही है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि वे ईरान के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे और अपने देश की रक्षा करेंगे. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा- “ईरान की 10,000 बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की योजना लाखों लोगों के लिए ख़तरा है. तेहरान और उसके आस-पास की गई हमारी स्‍ट्राक्‍स का उद्देश्य दुनिया में आने वाली “परमाणु प्रलय” को रोकना और इज़रायल एवं अरब पड़ोसियों की रक्षा करना है.”

बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो संदेश सामने आने से पहले इजरायल ने ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया था. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजरायली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन 6 सैन्य ठिकानों में से 4 जगहों पर ईरान के परमाणु ठिकाने बताए गए हैं.

उधर, ईरान की मीडिया में खबरें आ रही हैं कि इजरायली हमले में ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है. साथ ही ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं. इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं.

कुछ ही देर पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजरायल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी. हमारे जिन लोगों का खून बहा है, इजरायल को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी.

यह भी पढिए: इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला, आर्मी चीफ, IRGC कमांडर और कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स मारे

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago