Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash में विक्रांत मैसी के कजिन नहीं…इस करीबी की हुई मौत, एक्टर ने जताया गहरा शोक

Vikrant Massey: अहमदाबाद विमान हादसे पर अफवाहों को लेकर विक्रांत मैसी ने दी सफाई. कहा, दिवंगत क्लाइव कुंदर उनके चचेरे भाई नहीं बल्कि पारिवारिक मित्र थे. मीडिया से की संवेदनशील रिपोर्टिंग की अपील…

Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी अफवाहों पर सफाई दी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस हादसे में विक्रांत के एक चचेरे भाई की मौत हुई है, लेकिन हाल ही में एक्टर ने इन खबरों को लेकर स्पष्ट किया है कि विमान के को-पायलट क्लाइव कुंदर उनके रिश्तेदार नहीं बल्कि पारिवारिक मित्र थे.

विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “प्रिय मीडिया और दोस्तों, दुर्भाग्यवश दिवंगत श्री क्लाइव कुंदर मेरे चचेरे भाई नहीं थे. कुंदर परिवार हमारे करीबी पारिवारिक मित्र हैं. कृपया इस संवेदनशील समय में अटकलें न लगाएं और उनके परिजनों को शांति से शोक मनाने दें.”

Vikrant Massey on Ahmedabad Plane Crash

कजिन नहीं एक्टर के करीबी की हुई मौत

दरअसल, इससे पहले बुधवार को विक्रांत ने हादसे को लेकर अपनी भावनाएं साझा की थीं. उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में हुई इस दर्दनाक विमान दुर्घटना ने दिल तोड़ दिया है. यह जानकर और भी दुख होता है कि मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे. ईश्वर आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत दे.”

विक्रांत मैसी ने साथ ही यह अपील भी की कि ऐसी दुखद घटनाओं में तथ्यों की जांच किए बिना खबरें साझा न करें. उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह संवेदनशीलता के साथ रिपोर्टिंग करे और पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो

38 वर्षीय विक्रांत मैसी को हाल ही में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राशी खन्ना, ऋद्धि डोगरा और रोहित अमेरिया मुख्य भूमिकाओं में थे. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ में नजर आएंगे, जिसमें शनाया कपूर और अक्षान सहरावत उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest