Indian Of The Year 2024 Awards: इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स का 14वां वर्जन हाल ही में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिनके तरह तरह के क्षेत्रों में यूनिक योगदान ने देश पर परमानेंट प्रभाव छोड़ा है. इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को ‘चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया. यह अवॉर्ड उन्हें उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए दिया गया जो भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित थी.
वहीं कार्तिक आर्यन ने इस अवॉर्ड के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हूं. संयोग से आज वही दिन है जब मुरलीकांत पेटकर जी को राष्ट्रपति भवन में लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड मिला है. ये अद्भुत है कि इस फिल्म और किरदार ने हम सभी को कितने जादुई पल दिए हैं. हमारी फिल्म की शुरुआत उस डायलॉग से हुई थी, ‘मुझे अर्जुन अवॉर्ड चाहिए’ और आज उन्हें लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड मिला है.’
वहीं बता दें कि ये फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज हुई और इसे क्रिटिकस से बहुत सराहना मिली. फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर की संघर्षपूर्ण यात्रा और पैरालंपिक में उनकी जीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को प्रेरणा देती है. इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन के करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार कर दिया.
यह भी पढ़ें: सिल्वर स्क्रीन पर दिखी अमन देवगन-राशा थडानी की केमिस्ट्री, जानें लोगों ने दोनों की जोड़ी को पास किया या फेल?
साल 2024 कार्तिक आर्यन के लिए बेहद खास साबित हुआ. इस साल उन्होंने दो बड़ी हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई. ‘चंदू चैंपियन’ के अलावा उन्होंने ‘भूल भुलैया 3’ में भी शानदार प्रदर्शन किया. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की जिससे उनकी लोकप्रियता और फिल्म इंडस्ट्री में उनका कद और भी मजबूत हुआ. कार्तिक आर्यन का 2024 का साल बॉलीवुड में उनके लिए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने वाला साबित हुआ. उन्होंने अपनी मेहनत और डेडिकेशन से ये साबित कर दिया कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं.
इस बीच, कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन अवार्ड मिलने पर भी अपनी खुशी जाहिर की. उनका कहना था कि ये एक ऐतिहासिक पल है, जो न केवल मुरलीकांत पेटकर के संघर्ष को मान्यता देता है, बल्कि पूरे भारत को प्रेरणा भी प्रदान करता है.
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…