देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीयू से परीक्षा संबधी नियमों का सख्ती से पालन करने का दिया निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन और प्रमुख को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि भविष्य में तिथि पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले जारी किए जाए.

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के. डीन से आग्रह किया कि वे तिथि पत्र जारी करने सहित सभी प्रशासनिक फैसले छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लें. कोर्ट ने कहा इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले पर्याप्त सूचना दी जानी चाहिए.

परीक्षा संबंधी नियमों पर सख्त हो DU

कोर्ट ने यह भी कहा कि डीयू से परीक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन छात्रों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सहानुभूति के साथ भी कोर्ट ने यह निर्देश विभिन्न छात्रों द्वारा दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए दिया है.

दायर याचिका में विधि संकाय की विषय सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए तीन जनवरी को जारी परीक्षा कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की गई थी. एलएलबी-1,3 और 5 सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी को शुरू करने का निर्देश दिया था. हालांकि छात्रों की शिकायत पर डीयू ने एक संशोधित तिथि जारी किया था.

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील की दलील थी कि परीक्षा शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले अंतिम समय में संशोधित तिथि पत्र जारी करने से छात्रों के कल्याण के हित में ऐसी स्थितियो से निपटने के लिए एक तंत्र विकसित करना चाहिए. अदालत ने संशोधित तिथि-पत्र में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि वह डीयू के विधि संकाय के प्रशासन में हस्तक्षेप करने के लिए अनिच्छुक है. हालांकि कोर्ट का मानना है कि इस स्तर पर डीयू द्वारा जारी संशोधित तिथि-पत्र में हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

31 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago