मनोरंजन

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने किया Pregnancy Announcement, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यारा पोस्ट

Katrina Kaif Pregnancy Announcement: लंबे समय से सोशल मीडिया पर खबरे थी कि Katrina Kaif Pregnant हैं, हालांकि इन खबरों को लेकर कपल ने किसी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया था. बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार वो खुशखबरी शेयर कर दी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट पोस्ट डालकर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, देखते ही देखते इंटरनेट पर धूम मच गई. फैंस और सेलेब्स दोनों ही कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. कटरीना और विक्की की ये खुशखबरी सुनकर लोगों के बीच जश्न जैसा माहौल है.

Instagram पर शेयर किया पोस्ट

कटरीना कौफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया (Instagram) पर पोस्ट शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. शादी के चार साल बाद आखिरकार कटरीना और विक्की ने अपने फैंस को वो खुशखबरी दे ही दी, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें विक्की बेहद प्यार से कटरीना का बेबी बंप थामे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कटरीना भी मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं. इस फोटो में कपल की खुशी साफ झलक रही है (Katrina Kaif Pregnancy Announcement).

साथ ही कपल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “हम अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ अध्याय को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने जा रहे हैं.” (On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude.) तस्वीर में दोनों के चेहरों पर जो सुकून और प्यार दिख रहा है, उसने फैंस का दिल जीत लिया है. ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर कोई कह रहा है – “ये मोमेंट तो बिल्कुल ड्रीम जैसा है.”

ये भी पढ़ें- Arjun Kapoor और Malaika Arora ने एक दूसरे को देखकर पहले किया इग्नोर, बाद में लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

Vicky और Katrina की शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में सात फेरे लिए थे. दोनों की शाही शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में हुई थी, जिसकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. तब से लेकर अब तक फैंस इस स्टार कपल की हर अपडेट पर नजर बनाए रखते थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago