Bharat Express DD Free Dish

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने एक दूसरे को देखकर पहले किया इग्नोर, बाद में लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2024 में ब्रेकअप के बाद भी अक्सर सार्वजनिक आयोजनों में एक-दूसरे से दूरी बनाकर नजर आते हैं. हाल ही में ‘होमबाउंड’ प्रीमियर में दोनों का अजीब मौन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Homebound Premiere में Arjun Kapoor और Malaika Arora

Homebound Premiere: बॉलीवुड के चर्चित एक्स कपल Arjun Kapoor और Malaika Arora हाल ही में मुंबई में आयोजित फिल्म होमबाउंड के प्रीमियर में साथ नजर आए. जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की इस फिल्म के लॉन्च पर पूरा बॉलीवुड एक जगह जमा था. लेकिन जैसे ही अर्जुन और मलाइका आमने-सामने आए, दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे इग्नोर किया कि वहां मौजूद लोग और बाद में सोशल मीडिया के दर्शक भी हैरान रह गए.

आमने-सामने रहकर किया इग्नोर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के बिल्कुल सामने खड़े थे. लेकिन अचानक अर्जुन किसी और से बातचीत में व्यस्त हो गए, वहीं मलाइका थोड़ी देर बाद वहां से आगे बढ़ गईं. इस अजीब सी दूरी और दोनों की एक-दूसरे के प्रति ठंडे व्यवहार ने फैंस को हैरान कर दिया.

हालांकि इसा इवेंट का कुछ देर बाद एक और वीडियो सामे आया जिसमें दोनों ने एक दूसरे को साइड हग किया. जिसके बाद मलाइका वहां से चुप-चाप चली गईं. बता दें कि ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड का प्रीमियर अपनी स्टार कास्ट की वजह से कम बल्की बॉलीवुड के इस EX कपल की वजह से पूर्व जोड़े की बॉडी लैंग्वेज की वजह से ज्यादा ट्रेंड कर रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही कई तरह के रिएक्शंस सामने आए. एक यूजर ने लिखा, “कई बार लोग ब्रेकअप के बाद काफी मीन हो जाते हैं.” वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, “मुझे समझ नहीं आता कि कभी सब कुछ शेयर करने वाले लोग एक-दूसरे के लिए अजनबी कैसे हो जाते हैं.” तीसरे यूजर ने इसे “awkward moment” कहकर व्यंग्य किया.

ब्रेकअप के बाद की दूरियां

यह पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन एक साथ कैमरे में ऐसे नजर आए हों. साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, और उसके बाद से ही दोनों अक्सर सार्वजनिक आयोजनों में एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहते हैं. चाहे वह इवेंट हो या मीडिया स्पॉटिंग, दोनों के बीच का डिस्कंफर्ट हर बार साफ देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जुबिन गर्ग को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read