मनोरंजन

KBC 15: पिता शाहरुख खान से जुड़े सवाल पर सुहाना खान ने दिया गलत जवाब, बिग बी बोले- ‘बेटी को नहीं पता…

Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी (Dunki) 21 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सुहाना खान चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल सुहाना, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में पहुंचीं. इस दौरान वो बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी दिखीं और अमिताभ ने उनसे खूब सवाल-जवाब किए. इस बीच वो पापा शाहरुख से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके बाद सबका शॉकिंग भरा रिएक्शन देखने के लिए मिला. चलिए बताते हैं उस प्रश्न के बारे में…

दरअसल, सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंधा, मीहर अहूजा और वेदांग रैना साथ में फिल्म ‘द आर्चीज’ में एक साथ दिखें. इसी के प्रमोशन के लिए इसकी स्टारकास्ट ‘केबीसी 15’ में पहुंची, जिसका लेटेस्ट एपिसोड दिखाया जा चुका है. इसमें उनके साथ फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर भी पहुंची थीं. शो में अमिताभ बच्चन नए एक्टर्स से बातचीत की. इस दौरान सुहाना खान पापा शाहरुख खान से जुड़े एक सवाल की वजह से फंस गईं. उन्हें ये नहीं पता था कि किंग खान को पद्मश्री अवॉर्ड मिला है या नहीं. जबकि, एक्टर को ये अवॉर्ड 2005 में ही मिल चुका है.

इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सुहाना खान

अब अगर सुहाना से पूछे गए सवाल के बारे में बात की जाए तो उनसे अमिताभ बच्चन ने ‘सुपर संदूक’ राउंड में सवाल पूछा था कि शाहरुख खान को अभी तक इनमें से कौन से सम्मान से नवाजा नहीं गया है? ऑप्शन थे- 1. पद्मश्री 2. लीजन ऑफ ऑनर 3. L’Etoile d’or And 4. वॉल्पी कप. इसके जवाब में सुहाना ने बिना रुके और हिचकिचाए पद्मश्री वाले ऑप्शन को चुना. इसे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन और वेदांग शॉक्ड रह गए. वेदांग ने कहा, ‘तुम इसका गलत जवाब कैसे दे सकती हो?’

अमिताभ बच्चन इस बात पर हुए हैरान

सुहाना खान के जवाब पर अमिताभ बच्चन का भी गजब का रिएक्शन देखने के लिए मिला. उन्हें एक्ट्रेस की खिंचाई करते हुए देखा गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बेटी को पता नहीं है कि पिता को क्या मिला है. केवल आप ने इतना ही बता के भेजा कि वो सामने बैठे हैं उसने तुम्हारे बाप का किरदार अदा किया है तो उनको बोल देना कि भइया जरा आराम से सवाल पूछो. अभी इतना आराम से सवाल पूछा फिर भी उसका जवाब नहीं दे पाईं ये.’ गलत जवाब देने के बाद सुहाना खान को काफी शर्मिंदगी हुई. इस प्रश्न का सही जवाब था ‘वॉल्पी कप’.

आपको बता दें कि ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाति अगत्स्य नंदा और खुशी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है. इसमें सुहाना ने वेरोनिका लोज का रोल प्ले किया है और अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago