देश

Rajasthan CM: 33 साल बाद राजस्थान को मिला ब्राह्मण CM, संगठन पर है मजूबत पकड़, जानें भजन लाल के बारे में सबकुछ

Rajasthan CM: राजस्थान की जनता को अपना नया सीएम मिल गया है. भजनलाल शर्मा ने आज से प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो गए हैं. पीएम मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई. बीजेपी ने चुनाव जीतने के बाद काफी माथापच्ची की और काफी सोच-विचार कर ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी ने भजनलाल को सीएम बनाते ही सभी अटकलों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही राजस्थान की जनता को करीब 33 सालों के बाद ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिला है. भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्‍ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने क‍िया था.

बता दें कि भजनलाल शर्मा को बीजेपी ने सांगानेर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक टिकट काटकर उन्हें मौका दिया था और वह पहली बार में ही विधायकी का चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन गए.

आखिर सीएम क्यों चुने गए भजनलाल?

भलें ही उन्हें पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने का मौका मिला हो, लेकिन पार्टी के संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है. वह राजस्थान के प्रदेश महासचिव भी हैं. इससे पहले भी उन्होंने चार बार इस पद की जिम्मेदारी निभाई है. इसके साथ ही उनके संघ के नेताओं के साथ रिश्ते काफी करीबी हैं. उनको हमेशा से पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तरफ से फायदा मिलता है. वह आरएसएस की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं.

ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की है. नए सीएम भी ब्राह्मण समाज से ही आते हैं. ऐसे में जाति रणनीति को देखते हुए बीजेपी ने यह फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया. बता दें कि राजस्थान में करीब 7 फीसदी आबादी स्‍वर्ण समाज की है. बीजेपी ने ब्राह्मण समाज से सीएम, क्षत्रिय और दलित समाज से दो डिप्टी सीएम भी बना दिए हैं. इस तरह बीजेपी ने जाति कार्ड अच्छी तरह से इस्तेमाल कर लिया.

कितनी है संपत्ति

अगर सीएम भजनलाल की बात की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है. जिसमें से 43 लाख 60 हजार रुपये की चल संपत्ति है और एक करोड़ रुपये की अचल संपत्‍ति है. वहीं उन पर 46 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago