खेल

INDW vs ENGW Test Series: भारत के सामने इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली पारी में टेके घुटने, 136 रनों के स्कोर पर हुई ऑल आउट

INDW vs ENGW 1st Test Match Series: मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा है. जिसका आज दूसरा दिन है. इस समय भारतीय महिला टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हुई है और 425 रनों की बढ़त बना ली है. इस समय भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

भारतीय महिला ने पहली पारी में बनाए 428 रन

पहले दिन भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहली पारी में 428 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (17 रन), शैफाली वर्मा (19 रन), शुभा सतीश (69 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (68 रन) कप्तान हरमनप्रीत कौर (49 रन), विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (66 रन), दीप्ती शर्मा (67 रन), स्नेह राणा (30 रन), पूजा वस्त्राकर (10 रन) और रेणुका ठाकुर ने एक रन का योगदान दिया. इस तरह से भारतीय टीम ने पहली पारी में 428 रन बनाए.

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम ने पहले दिन 400 रनों के आंकड़े को पार कर इतिहास रच दिया. महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक दिन में 400 रन बनाने वाली भारतीय महिला टीम दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज था. साल 1935 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट मुकाबले में पहले दिन के खेल में कुल 475 रन बने थे.

इंग्लैंड महिला टीम 136 पर ऑलआउट

428 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम 35.3 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने सर्वाधिक 59 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 के आंकड़े को नहीं छू सके. भारतीय महिला टीम की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम घुटने टेक दी और ऑल आउट हो गई. दीप्ती शर्मा ने 5.3 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें 4 ओवर मेडन रहा. दीप्ति शर्मा ने 7 रन देकर 5 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारतीय स्पिनरों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, कुलदीप के ‘पंजे’ से भारत को मिली बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़.

इंग्लैंड महिला टीम प्लेइंग इलेवन

टैमी ब्यूमोंट, सोफिया डंकले, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

7 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago