मनोरंजन

KBC 15: ‘बाबूजी अपने आखिरी समय तक देखते थे फिल्में’, पिता को याद कर भावुक हुए बिग बी

KBC 15: फेमस रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे हुए उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट भव्या बंसल को केबीसी की हॉट सीट पर बैठने और गेम खेलने का मौका मिला है. भव्या की लाइफ के बारे में बातचीत करने के बाद बिग बी ने खेल शुरू किया और 1000 रुपए के लिए पहले सवाल पूछा. इसी बीच बिग बी ने केबीसी के प्रतिभागियों को घोटालेबाजों और गेम शो में शामिल होने के लिए पैसा मांगने वालों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी.

कंटेस्टेंट भव्य बंसल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कभी-कभी फिल्में देखनी चाहिए. लेकिन भव्य ने कहा कि उन्हें ये फिल्में देखना पसंद नहीं है, न ही उन्हें फिल्मों का शौक है और दिलचस्पी भी नहीं है. भव्य ने इस दौरान ये भी कहा कि अगर वो फिल्में देखते हैं. तो उनमें मिशन मंगल, 3 इडियट्स, पीके जैसे सामाजिक संदेश होने चाहिए. बिग बी ने अपने सामने हॉटसीट पर बैठे हुए इस कंटेस्टेंट को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी बॉलीवुड फिल्मों में कुछ न कुछ संदेश होता है.

भव्या बंसल हुए इमोशनल

बॉलीवुड की बातें बताते हुए बिग बी ने अपने पापा को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने ने कहा,”हमारे बाबूजी भी अपने आखिरी समय में हर शाम एक फिल्म देखा करते थे. कई फिल्में उन्होंने 3-4 बार देखी थी. एक दिन हमने ऐसे पूछा लिया क्या मिलता है आपको बार-बार एक फिल्म देख कर, आपने ये सभी फिल्में इससे पहले भी देखी हुईं हैं. तो वो बोले, तीन घंटे के अंदर हमें पोएटिक जस्टिस देखने मिलता है और हमारी असल जिंदगी में इस तरह का ‘पोएटिक जस्टिस’ नहीं मिलेगा.

बग बी ने दिया खूबसूरत संदेश

दरअसल भव्य बंसल को फिल्में देखना पसंद नहीं. यही वजह है कि अपने बाबूजी से जुड़ा खूबसूरत किस्सा शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ये कहते हुए नजर आए थे कि इन फिल्मों में कई अच्छे गुण हैं और उन्हें ये सभी फिल्में जरूर देखनी चाहिए. उनकी बातें और पिता से जुड़े किस्से को सुनने के बाद भव्य ने अमिताभ बच्चन को ये विश्वास दिलाया कि वो बॉलीवुड की फिल्में भी जरूर देखेंगे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

3 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

11 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

53 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago